Bharat ka Sabse Bada Rajya -क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,248 वर्ग किमी है। वर्तमान मे भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश और 28 राज्य हैं। नई दिल्ली भारत की राजधानी है।
जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वर्ष 2022 की गणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या 1.412 अरब है।
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य -Bharat ka Sabse Bada Rajya
क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है। यहाँ की कुल जनसंख्या 68,548,437 है। जनसंख्या की दृष्टि से राजस्थान भारत का आठवाँ सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की राजधानी जयपुर है। जयपुर को “गुलाबी शहर” के नाम से भी जाना जाता है
राजस्थान राज्य का नाम कर्नल जेम्स टॉड ने रखा था। इस राज्य में कुल 33 जिले है। राजस्थान राज्य की सीमा पांच राज्यों व एक देश से लगी है।
राजस्थान का क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 10.4% है। पहले मध्य प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य था। परन्तु 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से अलग होकर एक अलग राज्य बन गया। तब pसे राजस्थान को क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य माना जाता है।
Read Also-दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्यों की सूची
क्रमसं | राज्य का नाम | क्षेत्रफल |
1 | राजस्थान | 3,42,23 |
2 | मध्य प्रदेश | 3,08,252 |
3 | महाराष्ट्र | 3,07,713 |
4 | उत्तर प्रदेश | 2,40,928 |
5 | गुजरात | 1,96,024 |
6 | कर्नाटक | 1,91,791 |
7 | आंध्र प्रदेश | 1,62,968 |
8 | उड़ीसा | 1,55,707 |
9 | छत्तीसगढ | 1,35,191 |
10 | तमिलनाडु | 1,30,058 |
11 | तेलंगाना | 1,12,077 |
12 | बिहार | 94,163 |
13 | पश्चिम बंगाल | 88,752 |
14 | अरुणाचल प्रदेश | 83,743 |
15 | झारखंड | 79,714 |
16 | असम | 78,438 |
17 | हिमाचल प्रदेश | 55,673 |
18 | उत्तराखंड | 53,483 |
19 | पंजाब | 50,362 |
20 | हरयाणा | 44,212 |
21 | केरल | 38,863 |
22 | मेघालय | 22,429 |
23 | मणिपुर | 22,327 |
24 | मिजोरम | 21,081 |
25 | नगालैंड | 16,579 |
26 | त्रिपुरा | 10,486 |
27 | सिक्किम | 7,096 |
28 | गोवा | 3,702 |
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। यहाँ की कुल जनसंख्या 199,812,341 है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। इस राज्य की सीमा कुल 9 राज्यों और एक देश से लगी है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है। उत्तर प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से महाराष्ट्र और बिहार के बाद भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर प्रदेश में भोजपुरी व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। इसको नवाबों का शहर भी कहा जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश 240,928 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश, में प्राचीन काशी नगरी है, जो बाबा विश्वनाथ का धाम है। इसके अलावा आगरा में स्थित ताजमहल दुनियाँ के आश्चर्य के रूप में भी जाना जाता है। मथुरा, वृंदावन, संगम और मणिकर्णिका घाट के लिए भी इस प्रदेश का एक विशिष्ट स्थान है।
जनसंख्या की दृष्टि से भारत के राज्यों की सूची
क्रमसं | राज्यकानाम | जनसंख्या |
1 | उत्तर प्रदेश | 19,98,12,341 |
2 | महाराष्ट्र | 11,23,74,333 |
3 | बिहार | 10,40,99,452 |
4 | पश्चिम बंगाल | 9,12,76,115 |
5 | मध्य प्रदेश | 7,26,26,809 |
6 | तमिलनाडु | 7,21,47,030 |
7 | राजस्थान | 6,85,48,437 |
8 | कर्नाटक | 6,10,95,297 |
9 | गुजरात | 6,04,39,692 |
10 | आंध्र प्रदेश | 4,93,86,799 |
11 | उड़ीसा | 4,19,74,218 |
12 | तेलंगाना | 3,51,93,978 |
13 | केरल | 3,34,06,061 |
14 | झारखंड | 3,29,88,134 |
15 | असम | 3,12,05,576 |
16 | पंजाब | 2,77,43,338 |
17 | छत्तीसगढ | 2,55,45,198 |
18 | हरयाणा | 2,53,51,462 |
19 | उत्तराखंड | 1,00,86,292 |
20 | हिमाचल प्रदेश | 68,64,602 |
21 | त्रिपुरा | 36,73,917 |
22 | मेघालय | 29,66,889 |
23 | मणिपुर | 28,55,794 |
24 | नागालैंड | 19,78,502 |
25 | गोवा | 14,58,545 |
26 | अरुणाचल प्रदेश | 13,83,727 |
27 | मिजोरम | 10,97,206 |
28 | सिक्किम | 6,10,577 |
FAQ
क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
राजस्थान, भारत में क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है।
जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
जनसंख्या के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
जम्मू और कश्मीर क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। जम्मू और कश्मीर का क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग किमी है। इस प्रदेश की दो राजधानियाँ हैं। जम्मू शीतकालीन राजधानी है और श्रीनगर ग्रीष्मकालीन राजधानी है।
जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?
भारत की राजधानी दिल्ली भारत का चौथा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किमी है। यहाँ की जनसंख्या 2.02 करोड़ है। जो अन्य केन्द्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा है।
भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। वर्तमान समय में महाराष्ट्र कि कुल GDP 32.24 लाख करोड़ रूपए है।
भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?
भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई है। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। वर्तमान समय में महाराष्ट्र कि कुल GDP 32.24 लाख करोड़ रूपए है।
भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है?
बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश भारत के सबसे गरीब राज्यों की श्रेणी में आते हैं। बिहार में 51.91% जनता गरीब है. वहीं, झारखंड में 42.16% और उत्तर प्रदेश में 37.79% आबादी गरीब है।