CCTV एक Camera है जिसका उपयोग लोगों द्वारा आसपास की होने वाली घटनाओं या हलचल और किसी स्थान विशिष्ट पर आने-जाने वाले लोगो पर निगरानी रखने के लिए किया जाता है। CCTV का Full Form “Closed Circuit Television” होता है।
CCTV Full Form क्या है?
इस कैमरे का उपयोग ज्यादातर निगरानी रखने के लिए ही किया जाता है जिसे आमतौर पर घर के बाहर दरवाजे के सामने होने वाली हलचल को देखने के लिए एवं बैंकों में आने-जाने वाले उपभोक्ताओं और अन्य लोगो पर निगरानी रखने के लिए उपयोग किया जाता है।
CCTV का उपयोग अब न केवल Banks और घरों की निगरानी के लिए किया जा रहा है बल्कि अब इसका उपयोग Bus stop, Highways और restaurant आदि पर भी किया जाने लगा है।
Highway पर main roads पर होने वाली विभिन्न दुर्घटनाओं की जानकारी रखने के लिए और अवैधानिक रूप से किये जाने वाले कार्यो को रोकने के लिए CCTV लगाये जाने लगे है।
CCTV Camera के सामने होने वाली हर गतिविधि को record कर लिया जाता है और इस recording को main computer को भेज देता है जहां computer इस recording को अपनी Hard disk में store करता रहता है।
कोई भी दुर्घटना होने पर इन cctv recordings की मदद से अपराधी का पता लगा लिया जाता है।CCTV को Recording करने के साथ ही live use भी कर सकते है यह दोनों ही तरीके से निगरानी रख सकता है।यह live capture होने वाली दुर्घटनाओं को बाद में Recording के रूप में connected main server computer में store करता है।
CCTV camera आपको कई तरह के मिल सकते है जो आप अपनी सुविधाओं के अनुसार उपयोग कर सकते है। अलग-अलग CCTV camera अपनी quality के लिए जाने जाते है जिनमे थोड़ा- थोड़ा फर्क होता ही है। इनमें से Dome cctv camera और Bullet cctv कैमरा अधिकतर उपयोग किये जाने वाले camera है।