CEO का (Full Form) पूरा नाम– “Chief Executive Officer” होता है। जिसको हिंदी में हम “मुख्य कार्यकारी अधिकारी” भी कहते है।यह किसी भी corporation या business में मुख्य अधिकारी का पद होता है एवं सबसे ऊंचा और सम्माननीय माना जाता है।
Chief Executive Officer किसी भी Corporation या business company में मुख्य भूमिका निभाता है। इसी के द्वारा company के सभी बड़े जिम्मेदारी के कार्य संभाले जाते है इसे हम उस company कर्ता-धर्ता भी कह सकते है।कई Companies और corporation में उस संस्था का एक managing director(MD) होता ही है जिसे उस संस्था का CEO कहा जा सकता है।
CEO Full Form –Chief Executive Officer
एक CEO के पास वे सभी अधिकार होते है जो कि company के MD को दिए गए हो। Chief Executive Officer के द्वारा ही company या संस्था को सभी दिशा निर्देश एवं कार्यभार सौपे जाते है। एक company के लिए CEO महत्वपूर्ण कार्यकारी क़े रूप में बहुत ही गम्भीर पद हो सकता है।
CEO अपनी संस्था के लिए बड़े-बड़े फैसले लेने का अधिकार रखते है। Company में होने वाले हर कार्य की जांच करना एवं कोई भी गड़बड़ी होने पर उसे सुधारने का कार्य CEO के द्वारा ही किया जाता है।
Company के लिए किस तरह से कार्य करना फायदेमंद होगा एवं किस तरह से market में उन्हें ज्यादा मुनाफा हो सकता है इन सभी के लिए निर्णय मुख्य कार्यकारी अधिकारी के द्वारा ही लिए जाते है। इसके अलावा company को किनके साथ partnership लेनी चाहिए और उससे company को कितना फायदा होगा इसका फैसला Chief Executive officer द्वारा ही लिए जाते है।
- Chief Executive Officer एक निगम या संस्था का प्रमुख अधिकारी है। संस्था के लिए समूह का गठन करना और नई नीति बनाना और निर्देश जारी करना, कर्मचारियों को अलग-अलग कार्यभार सौंपना आदि कार्य CEO द्वारा किये जाते है।
- यह एक सर्वोच्च पद है जिसका निर्णय संस्था के लिए प्राथमिक रूप से मानना आवश्यक होता है।