एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं? | How Many Calories in Apple

एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं– दोस्तों, सेब (apple) एक ऐसा फल है जो वास्तव में मानव जीवन के लिए वरदान है। सेब के बारे में कहा जाता है कि “एक सेब रोजाना खाने से आप डॉक्टर से दूरी बना सकते है” (an apple in a day, keeps doctor away) 

तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम सेब के बारे में विभिन्न जानकारी देंगे।

जानिए एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं

सेब एक बहुत ही फायदेमंद फल है, जिसे कि हम सब अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल कर सकते हैं।

सेब का स्वाद मीठे और खट्टे प्रकार का होता है, skin चमकदार करता है और रस से भरा हुआ होता है। एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी Vitamin, calorie, potassium, magnesium, protein इन सबकी पूर्ति सेब अच्छे से कर सकता है। सेब में प्रचूर मात्रा में पानी होता है जो हमारे शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखता है। सेब हमारे शरीर में होने वाली कमी को दूर कर हमें स्वस्थ रखता है इसलिए हमें सेब का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 

हर सेब का वजन एक समान नही होता है। 100 ग्राम के 1 सेब मे 52 कैलोरी होती है। 

एक साधारण आकार के सेब में 95 कैलोरी होता है। छोटे-छोटे सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और बड़े आकार के सेब में कैलोरी की मात्रा अधिक भी हो सकती है। 

सेब में कौन सा तत्व पाया जाता है?

सेब में बहुत सारे विटामिन पाये जाते है। सेब विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है। नियमित एक सेब का सेवन करने से वजन  नही बढ़ता है और सेब में पोटेशियम, और पेक्टिसिन नामक तत्व होते है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने, स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में तेजी लाने, त्वचा की उपस्थिति में सुधार करने और दिल की रक्षा करने में मदद करते हैं।

सेब में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है। एक साधारण आकार के सेब में 4 ग्राम फाइबर मिलता है, साथ ही एक सेब में 1 ग्राम प्रोटीन भी मिल सकता है। सेब में फैट ना के बराबर होता है। सेब एक ऐसा फल है जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण शरीर के खून को  भी साफ करता है।

सेव कैंसर के मरीजों के लिए भी काफी लाभदायक फल है। यह एक बहुत ही अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में मौजूद असामान्य कोशिकाओं को मारता है जिससे कैंसर के लक्षण खत्म होते हैं। साथ ही सेब में फास्फोरस, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट्स और आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को अधिक शक्ति और रोग निरोधक क्षमता प्रदान करता है।

सेब में मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा की एक संक्षिप्त सूची:- 

कैलोरी – 95

फैट – 0.3 ग्राम

कार्बोहाइड्र – 25.1 ग्राम

शुगर     –  18.9 ग्राम

प्रोटीन –  0.5 ग्राम

कैल्शियम  –  10.9 प्रतिशत

पोटैशियम  –  194.7 मिलीग्राम

सोडियम –  1.8 मिलीग्राम

फाइबर –  4.4 ग्राम

विटामिन A –  5.5 प्रतिशत

विटामिन C  –  8.4 प्रतिशत

सेब कैसा फल होता है ?

एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं

पूरी दुनियां में सेब के हजारों किस्म पाए जाते हैं। सेब बहुत ही फायदेमंद होने की वजह से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

भारत में सेब साल के 12 महीने उपलब्ध हो जाता है और आसानी से इसे किसी भी सड़क, चौराहे या दुकान से खरीद सकते हैं। 

सेब एक ऐसा मीठा फल है, जो लाल, पीले या हरे रंग का होता है। इसके अन्दर बीज होते हैं। मध्य एशिया में सेब सबसे ज्यादा उगाया जाता है। यूरोप में भी सेब काफी मात्रा में पाया जाता है। ज्यादातर सेब के खेती पहाड़ी स्थानों पर की जाती है।

भारत में हिमाचल का किन्नौर इलाका सेब की पैदावार के लिए दुनियाँ भर में प्रसिद्ध है। सेब मीठा और स्वादिष्ट फल है। इसके सेवन से बिमारियां दूर रहती है। 

सेब का विभिन्न रूप में उपयोग 

सेब का उपयोग विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है। 

  • फल के रूप में छिल्का सहित या छिल्का उतार कर सेब को खा सकते हैं।
  • सेब का जूस बना कर या फिर जैम बना कर भी सेवन कर सकते है।
  • सेब का मुरब्बा भी बना कर खाया जा सकता है।

सेब के छिलके में अधिक गुणकारी तत्व होते हैं, इसलिए सेब को छिलकों के सहित ही खाना चाहिए। 

पुराने समय में सिर्फ अमीर लोग ही सेब का सेवन कर पाते थे क्योंकि उन दिनों सेब उत्पादन बहुत कम होता था और इस कारण ये फल काफी महंगा होता था। इसलिए गरीब लोगों के लिये या साधारण लोगों के लिए सेब खरीदना संभव नहीं होता था लेकिन वर्तमान समय में सभी वर्ग के लोग सेब को पूरे विश्व में कहीं से भी खरीद सकते हैं।

सेब खाने के फायदे 

सेब में काफी तरह के औषधीय गुण होते हैं।

सेब खाने में स्वादिस्ट तो लगते ही है लेकिन इसके फायदे भरपूर मात्रा में मिलते है। दोस्तों, सेब किसी प्रकार का मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है लेकिन बीमारी से दूर रखने में यह अपनी पूरी भूमिका निभाता है। 

1.स्वस्थ आँखों के लिए 

सेब में Vitamin C और A की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आँखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है। सेब में मौजूद फ्लैवोनॉइड कंपाउंड और फायटोनुट्रिएंट्स आँखों को फ्री रेडिकल से बचाता है। यह आँखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

2.स्वस्थ हृदय के लिए 

सेब में फ्लवोनॉइडस, एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो हृदय रोग को ठीक करने में मदद करता है। सेब को छिलके सहित खाना चाहिये। सेब घटी हुई लिपिड ऑक्सीज़न की पूर्ति को कमी करके शरीर में ऑक्सीज़न लेवल को बढ़ाता है। सेब में केरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है जो ह्रदय को Protect करता है। सेब में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो LDL Cholesterol Level को कम करने में मदद करता है।

3. ब्लड शुगर नियंत्रित करता है

सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स हमारे पाचन तंत्र से ग्लूकोज और शुगर के अवशोषण की मात्रा को कम कर देता है। पॉलीफेनोल्स ज्यादा इंसुलिन को बाहर निकालने के लिए अग्न्याशय को Exited करता है। जो महिलाये एक दिन में एक सेब खाती है, उन महिलाओं में ब्लड शुगर होने की संभावना लगभग 28% तक घट जाती है।

 4. वजन कम करने में सहायक

सेब में उपस्थित Acetic Acid जो Metabolism को नियंत्रित कर वजन को बढ़ने से रोकता है और obesity को घटाने में मदद करता है। इस प्रकार से सेब वजन को नियंत्रित रखने में सहायक है। 

5. एनीमिया से बचाता है 

सेब में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

शरीर में खून की कमी होने से आंखे सफ़ेद, कमजोरी और थकान हो जाती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सेब का सेवन करना चाहिए। 

6. त्वचा एवं दाँतों को निखारे 

सेब में प्रचूर विटामिन E, A, B के साथ C भी मौजूद होते है। ये विटामिन त्वचा को Healthy रखने के साथ  दाँतों को भी मजबूत और सफ़ेद बनाने में मदद करते हैं। सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट चेहरे पर दाग धब्बे और कील मुहांसों को होने से रोकता है।

7. अल्ज़ाइमर से बचाव 

क्वेरसेटिन नामक विशेष तत्व सेब में पाया जाता है, जो कि मष्तिस्क की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। यह न्यूरोट्रांसमीटर एसिटाइलकोलाइन के स्तर को बढ़ाता है जिससे रोगी इस रोग से लड़ सके।

निष्कर्ष- Ek Seb Me Kitni Calorie Hoti Hai

दोस्तो फल खाना प्रत्येक मनुष्य के लिए लाभदायक है और हर कोई फल खाने का शौकीन होता है। बच्चे, जवान या फिर बूढ़े फल सभी को बहुत पसन्द होते हैं। फल खाने से हमारा शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है। फल में कई जरुरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

फल में विटामिन, कैलोरी और आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।

Leave a Comment