Mobile का आविष्कार किसने किया | Mobile ka Avishkar kisne kiya

Mobile ka avishkar kisne kiya?-प्राचीन cable वाले फोन के स्थान पर तकनीक और विशेषताओं के साथ cable less फोन का आगमन हुआ जिसने आधुनिक युग में एक क्रांति ला दी। 

इस फोन को mobile phone या cellphone, संक्षिप्त में cell और mobile के नाम से जाना जाता है। 

दोस्तों, इसमें कोई संदेह नहीं है कि आज के डिजिटल समय में शायद ही कोई व्यक्ति मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता होगा। मोबाइल आज प्रत्येक इंसान की जिंदगी का एक जरुरी हिस्सा बन चुका है। आज के समय तो यह सोच कर भी आश्चर्य होता है कि पहले लोग बिना मोबाइल के कैसे रहते थें। अभी भी बहुत ऐसे बुजुर्ग लोग हैं जो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। 

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या पूरी दुनियाँ में दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। मोबाइल फ़ोन लोगों के दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुका है। मोबाइल बनाने वाली कंपनियाँ भी हर महीने नए-नए फोन लॉन्च कर रही है। आज कई सारे फीचर्स वाले नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे है जिसका उपयोग करके लोगों का काम काफी सरल हो गया है।

4G हो गया है aur अब जल्द ही 5G आने वाला है बच्चे हो या युवा, हर कोई फोन पाने के लिए उत्सुक रहता है। आज के समय में मोबाइल फोन एक जगह से दूसरी जगह बात करने का साधन ही नहीं है, बल्कि पहले जो काम लैपटॉप, कंप्यूटर में करते थें वो सभी काम आज हम मोबाइल फोन के द्वारा कर सकते हैं। मनोरंजन से लेकर बिज़नेस तक इसका उपयोग किया जा रहा है।

Mobile ka Avishkar kisne kiya

आजकल ऑनलाइन study करने, movie देखने, news देखने या पढ़ने, photo क्लिक करने, game खेलने इत्यादि के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जाता है। आज की नई पीढ़ी के बच्चें outdoor games नहीं खेलते बल्कि स्मार्टफोन में हैवी ग्राफिक्स वाले गेम खेलना ज्यादा पसंद करते हैं।

कुछ वर्षो पहले तक ऐसा नही था। उस समय सिर्फ ऐसे मोबाइल फ़ोन होते थे, जिनके द्वारा आप सिर्फ किसी को कॉल कर सकते थें। 

सबसे पहले मोबाइल फोन को केवल बात करने के उद्देश्य से बनाया गया था। लेकिन बाद में वैज्ञानिकों ने इस पर मेहनत की और अनेक नए features फोन में ऐड किए। मोबाइल के साइज को पहले की अपेक्षा छोटा किया गया और इसे और भी अधिक advance बनाया गया। 

दोस्तों आज इस आर्टिकल के जरिये आपको इन सभी बातों की जानकारी दी जायेगी कि दुनियाँ में Mobile का अविष्कार किसने किया था? दुनिया का पहला मोबाइल फोन किस कंपनी ने लांच किया? इसकी कीमत कितनी थी? दुनिया के पहले मोबाइल फोन का बैटरी बैकअप कितना था? भारत में मोबाइल फोन कब आया? 

Mobile का आविष्कार किसने किया

मोबाइल फोन का आविष्कार अमेरिकन इंजीनियर मार्टिन कूपर ने किया। मार्टिन एक ऐसा उपकरण बनाने की कोशिश कर रहे थें, जिसके द्वारा wirelessly (बिना केबल या तार के) दूर उपस्थित इंसान से बात की जा सके। उनकी कोशिश रंग लायी और उन्होंने दुनिया के पहले मोबाइल फोन का आविष्कार कर दिया। 

3 अप्रैल 1973 की तारीख वह दिन है जब मोबाइल फोन सबसे पहली बार उपयोग किया गया। अर्थात् दुनियाँ का पहला मोबाइल फोन launch हुआ। दुनियाँ का पहला मोबाइल फोन मोटरोला कंपनी ने launch किया था। मार्टिन कूपर ने 1970 में मोटरोला कंपनी ज्वाइन की थी और 1973 यानी कि मात्र 3 साल में उन्होंने वह कर दिखाया जिसका सपना किसी ने नहीं देखा था। वर्ष 1973 में लांच हुए पहले मोबाइल फोन को 0G (Zero Generation) मोबाइल फोन कहा जाता था। 

Read Aslso-सर्वप्रथम बल्ब का आविष्कार किसने किया 

दुनिया के पहले मोबाइल फोन का वजन, बैटरी बैकअप और कीमत

पहले मोबाइल फोन के आविष्कार के 10 साल बाद वर्ष 1983 में मोटोरोला ने आम लोगों के लिए पहली बार मोबाइल बाजार में लाया जिसका नाम Motorola DynaTAC 8000X था। इसको एक बार चार्ज करने के बाद इससे 30 मिनट तक बातें हो सकती थीं। लेकिन उसे दोबारा चार्ज करने में 10 घंटे का समय लगता था। इसमें 30 मोबाइल नंबर भी save किया जा सकता था और उस समय उसका मूल्य 2700 अमेरिकी डॉलर मतलब 2 लाख रुपये रखा गया था।

मार्टिन कूपर द्वारा बनाये गए पहले मोबाइल फोन का वजन लगभग 1.1 Kg था। एक बड़ी सी बैटरी को कंधे पर लटका कर चलना पड़ता था। 

मोटोरोला पहला मोबाइल इंटरनेशनल कंपनी था जो आज भी अपने मोबाइल बनाती है।

मार्टिन कूपर कौन थे?

मार्टिन कूपर एक इंजीनियर थे। जिनका जन्म 26 दिसंबर 1928 को अमेरिका के शिकागो शहर में हुआ था। मार्टिन कूपर ने अमेरिका में रहकर साल 1950 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की डिग्री हासिल की थी। इसके बदौलत उन्हें सबमरीन अफसर की नौकरी मिली थी।

कुछ समय बाद मार्टिन कूपर फिर पढ़ने लगे और उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल कर ली और वह शिकागो के टेलीटीपी कंपनी में जॉब करने लगे। लेकिन कुछ समय के बाद 1970 में उन्होंने इस कंपनी से अपना इस्तिफा दे दिया और मोटोरोला कंपनी join कर लिया और यहीं पर उन्होंने 1973 में मोबाइल का अविष्कार किया।

आज मोबाइल फोन में हजारों features मौजूद हैं जिसके द्वारा सिर्फ voice call ही नहीं, बल्कि video call भी आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा आज के मोबाइल में मनोरंजन की भी भरपूर सुविधाएं दी गई हैं। 

भारत देश मे पहला मोबाइल फ़ोन कब आया था?

वर्ष1994 के मध्य से ही भारत के उद्यमी भूपेन्द्र कुमार मोदी द्वारा भारत में मोबाइल सेवा प्रारम्भ करने का प्रयास किया जाने लगा था। उन्हीं की कंपनी ‘Modi Telstra’ ने भारत में पहली बार मोबाइल सेवा का प्रारम्भ किया।

भारत में मोबाइल फोन का आगमन विश्व के पहले मोबाइल (DynaTAC 8000X) बनने के 12 साल बाद 31 जुलाई सन् 1995 को हुआ। भारत में 20 फरवरी सन् 1997 में ट्राई (Telecom Regulatory Authority of India) की स्थापना दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के लिए की गयी।

पहला मोबाइल काॅल इसी कंपनी के नेटवर्क पर कोलकता से दिल्ली किया गया था। इसी कंपनी को आगे चलकर ‘Spice Mobiles’ के नाम से जाना गया। 

आज के समय में भारत मोबाइल इस्तेमाल करने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत में मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या 120 करोड़ तक पहुँच गयी है। 

मोबाइल फ़ोन का इतिहास क्या है?

विश्व का सबसे पहला मोबाइल फोन वर्ष 1973 में Motorola कंपनी का DynaTAC था। जिसका वजन 1.1 किलोग्राम (2.5 पौंड) और साइज 9 इंच था। यह एक की- पैड वाला फोन था जिसके ऊपर एक ऐन्टेना लगा हुआ था।

मार्टिन कूपर द्वारा आविष्कार किए गए इस फोन पर लगभग 10 वर्ष तक काम किया गया और इसकी सभी कमियों को दूर किया गया। 

वर्ष1983 में इस मोबाइल फ़ोन में कई बदलाव लाकर इसे अमेरिका के मार्किट में लांच किया गया। सन् 1979 में पहला ऑटोमेटेड सेलुलर नेटवर्क जापान में शुरू किया गया और इसका नाम फर्स्ट जनरेशन 1G नेटवर्क रखा गया। वर्ष1991 में ही पहला सिम कार्ड बनाया गया। गैसेकि और देवरिएंट नामक इंजिनीर्स ने मुनिच कार्ड मेकर के एक नेटवर्क कंपनी के लिए बनाया था।

फ़िनलैंड शहर के रदिओलिंजा कंपनी ने साल 1991 में 2G नेटवर्क बनाया था। साल 1993 में IBM कंपनी ने पहला स्मार्टफोन बनाया जिसका नाम IBM SIMON रखा गया। इसमें फैक्स मशीन, कैलेंडर, एड्रेस बुक, एप्प्स, ईमेल, कैलकुलेटर जैसी सुविधाएं दी गई। इसके बाद सन् 1996 में  मोटोरोला ने स्टार टैक् नामक मोबाइल बनाई। साल 1997 में पहले कैमरा वाला फ़ोन बनाया गया।

Nokia ने IBM साइमन मोबाइल के सामने अपनी स्मार्टफोन Nokia 9000 मोबाइल साल 1999 में बनाई। साल 1999 में पहली बार NTT डोकोमो जापान में इंटरनेट की शुरुवात हुई। इसके बाद सन् 2002 में 3G नेटवर्क का निर्माण हुआ और सन् 2008 में 4G नेटवर्क का अविष्कार हुआ। एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम में चलने वाली फोन का निर्माण सन् 2008 में गूगल कंपनी ने किया जो सबसे पहला एंड्राइड फ़ोन था। 

Leave a Comment