NRC Full Form In Hindi-एनआरसी क्या है?

NRC का (Full Form) पूरा नाम  National Register of Citizens (नेशनल सिटीजन रजिस्टर) होता है इसको  हिंदी में ‘भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर’ भी कहा जाता है। यह एक ऐसा रजिस्टर है जिसमे देश के नागरिकों की पहचान एवं उनके देश के मूल निवासी होने की सूची बनाई गई है।

NRC Full Form क्या है?

इस रजिस्टर में उन नागरिकों की सूची बनती है जो इस देश के मूल निवासी रहे हो। NRC का मुख्य उद्देश्य यह रहा है कि देश के अंदर किसी राज्य में अवैध रूप से हो रही घुसपैठ को रोका जा सके। इसके अलावा NRC से उन अप्रवासियों की पहचान हो सकेगी जो मूल रूप से वहाँ के नही है लेकिन अवैध रूप से घुसकर रहने लगे है।

“भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर” Act को सबसे पहले असम में लागू किया गया था जिसमे सिटिजनशिप act को 1986 में दुबारा से संसोधन कर असम के लिए लागू करने की प्रकिया की गई थी। असम में इस प्रक्रिया के लागू होने का बड़ा कारण यही रहा है कि असम में घुसपैठ सबसे अधिक होती है।

असम राज्य भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जहाँ अब तक NRC लागू हुई है। इसके अलावा सरकार द्वारा अन्य राज्यों में भी NRC लागू करने की मांग की जा रही है।

इस एक्ट के पारित होने बाद  जिसके अंतर्गत 25 मार्च 1971 से असम में रहने वाले लोगो की संख्या जांची गयी थी जो मूल रूप से भारतीय है। लेकिन इसके बाद इसे एक बार फिर से जाँचने की मांग असम के नागरिकों द्वारा की जा रही है।

इसका कारण यह है कि असम में बांग्लादेश से घुसपैठियों से जनसंख्या में बदलाव आए है और समस्याओं को भी देखा गया, जिसके बाद इसे फिर से असम में नए सिरे से पारित करने की मांग हो रही है।

  •  NRC के अंतर्गत 25 मार्च सन 1971 से असम में रहने वाले लोग ही मूल भारतीय रहवासी मानें जाएंगे।

Leave a Comment