Sabse Jyada Protein Kisme Hota hai|Top 10 Rich Protein

आज का हमारा आर्टिकल सबसे ज्यादा प्रोटीन किस में होता है ( Sabse jyada Protein kisme Hota hai) से संबंधित है।

एक स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित मात्रा में निर्धारित पोषण को और पोषक तत्व को ग्रहण करना मनुष्य के लिए बहुत आवश्यक है व्यक्ति को अपने कार्य के अनुसार पोषक तत्व को सही मात्रा में भोजन में शामिल करना चाहिए क्योंकि जो व्यक्ति शारीरिक कार्य ज्यादा करता है तो उसे प्रोटीन की आवश्यकता अधिक होती है क्योंकि शारीरिक कार्य में बल का प्रयोग ज्यादा होता है और शरीर की मांसपेशियां ज्यादा काम करती है। इसीलिए हम आपको आज बताएंगे कि Sabse Jyada Protein Kisme Hota Hai

Sabse Jyada Protein Kisme Hota hai |सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है

प्रोटीन को प्राप्त करने के वैसे तो बहुत सारे स्रोत हैं परंतु यदि आप केवल एक स्रोत से सबसे ज्यादा प्रोटीन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने भोजन में सोयाबीन जरूर शामिल करना चाहिए जी हां स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे ज्यादा प्रोटीन सोयाबीन में होता है ( sabse Jyada protein soybean mein hota hai).

सोयाबीन में सभी प्रोटीन स्रोतों से ज्यादा 35% से अधिक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। यदि आप प्रतिदिन 100 ग्राम तक सोयाबीन को अपने भोजन में शामिल कर ग्रहण करेंगे तो आपको 450 कैलोरीज प्राप्त होगी। इसके अलावा सोयाबीन में आपको विटामिन A, B6, विटामिन सी और विटामिन डी भी प्राप्त होता है। सोयाबीन में आपको कैल्शियम मैग्नीशियम और आयरन भी संतुलित मात्रा में प्राप्त हो जाता है। इसीलिए सोयाबीन को एक संपूर्ण प्रोटीन का स्रोत माना जाता है। सोयाबीन को आप अपने भोजन में निम्नलिखित रुप से शामिल कर सकते हैं-:

  • आप सोयाबीन को दो से तीन घंटा भिगोकर उसकी सब्जी बना सकते हैं।
  • इसके अलावा आप सोयाबीन को दो से तीन घंटा भिगोकर पोहा के साथ मिलाकर पौष्टिक पोहा तैयार कर सकते हैं।
  • आप सोयाबीन को भिगो कर उसे केवल तेल तथा नमक के साथ तलकर भी खा सकते हैं।

Read Also-Bharat ki Rajdhani kya hai

सोयाबीन के अलावा निम्नलिखित स्रोतों से आपको प्रोटीन प्राप्त हो सकता है?

आइए अब हम आपको प्रोटीन के अन्य स्रोतों (Source of Protein) के बारे में बताते हैं और यह स्रोत आपके लिए आसानी से उपलब्ध हो सकते हैं-:

  • मांस -: सोयाबीन के बाद यदि किसी प्रोटीन युक्त स्रोत का नाम आता है तो वह मांस होता है। जी हां मांस से बने पदार्थ जैसे मटन को अगर आप अपने भोजन में शामिल करेंगे तो आप को नियमित रूप से प्रोटीन की मात्रा प्राप्त होती रहेगी। मटन में प्रोटीन की 26% तक मात्रा पाई जाती है। यदि आप 100 ग्राम मटन का सेवन करते हैं तो आपको 270 कैलोरीज प्राप्त होगी। इसके अलावा आपको विटामिन सी और विटामिन बी तथा मैग्नीशियम आयरन एवं कम मात्रा में कैल्शियम भी प्राप्त होगा।
  • मूंगफली -: मूंगफली को प्रोटीन का सस्ता स्रोत माना जाता है। मूंगफली आमतौर पर सस्ती दर में उपलब्ध हो जाती है जिसे एक आम आदमी भी अपने भोजन में शामिल कर सकता है। मूंगफली में 25% तक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है और यदि आप 100 ग्राम मूंगफली का सेवन करते हैं तो आपको रोजाना 570 कैलोरीज प्राप्त होगी। इसके अलावा आपको मूंगफली के सेवन से B6 विटामिन भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। यदि खनिज लवणों की बात की जाए तो इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है तथा कैल्शियम की मात्रा भी मूंगफली के सेवन से  सामान्य रूप से प्राप्त की जा सकती है।
  • चिकन -: यदि आप मांसाहारी हैं तो प्रोटीन का स्रोत चिकन आपके लिए लाभदायक हो सकता है क्योंकि चिकन में 24% तक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है यदि आप प्रतिदिन 100 ग्राम चिकन का सेवन करेंगे तो आपको 260 कैलोरीज प्राप्त होगी। चिकन मटन के समान ही खनिज लवण और विटामिन पाए जाते हैं।
  • बादाम -: बादाम प्रोटीन का एक बहुत ही बेहतरीन स्रोत है परंतु यह महंगा भी है। बादाम में भरपूर रूप से 21% तक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। बादाम का सेवन करने वालों को प्रोटीन तेजी से प्राप्त होता है और मानसिक क्रियाओं के लिए बादाम का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। यदि आप प्रतिदिन 100 ग्राम बदाम का सेवन करते हैं तो आपको 550 कैलोरीज प्राप्त होती है। बादाम में बहुत से गुण होते हैं यह ना केवल आपको कैलोरीज बल्कि कई तरह के विटामिन भी प्रदान करता है। बादाम में भरपूर रूप से B6 विटामिन पाया जाता है। बादाम में तीन‌ प्रकार के खनिज लवण मैग्नीशियम कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा बादाम में ओमेगा-3 एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बादाम प्रोटीन, खनिज लवण एवं विटामिन का एक संपूर्ण स्रोत है। ‌
  • पनीर -: पनीर भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। पनीर में लगभग 16 से 20 प्रतिशत तक प्रोटीन की मात्रा पाया जाता है। यदि आप लगभग 100 ग्राम पनीर का सेवन करते हैं तो आपको 500 कैलोरीज प्राप्त होती है। पनीर में भरपूर रूप से विटामिन ए और कैल्शियम पाया जाता है।
  • दालें -: दालें भी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत मानी जाती है। दालें 18 प्रकार की होती है और दालों में लगभग 18 से 25% तक प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। यदि आप 100 ग्राम दाल का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो आपको 80 से 90 कैलोरीज प्राप्त होगी। इसके अलावा दालों से विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा भी प्राप्त की जा सकती है।
  • दूध -: दूध प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है और दूध पर्याप्त मात्रा में और हर घर में उपलब्ध भी होता है। दूध का सेवन लगभग सभी करते हैं। डॉक्टर भी प्रोटीन को प्राप्त करने के लिए दूध को एक अच्छे स्रोत के रूप में उपयोग करने की सलाह देते हैं। यदि आप 100 ग्राम दूध का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो आपको 45 कैलोरीज प्राप्त होती है। इसके अलावा दूध कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है।
  • अंडा -: डॉक्टर द्वारा यह सुझाया गया है कि यदि आ प्रोटीन की समान मात्रा प्रतिदिन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। अंडे में 14 प्रतिशत प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। यदि आप प्रतिदिन 100 ग्राम अंडा का सेवन करते हैं तो आपको 150 कैलोरीज़ प्राप्त होगी।

इस आर्टिकल में हमने आपको’ सबसे ज्यादा प्रोटीन किस में होता है ‘से संबंधित जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।

ऐसे ही जानकारी युक्त आर्टिकल को पढ़ने के लिए हमारे वेब पोर्टल को फॉलो करें।

Leave a Comment