अपनी सुरक्षा और अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह अहम कदम उठाया गया था। चलिए जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है और इसकी शुरुआत कब हुई-
लोगो मे पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और अपने आसपास के वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई।
विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत करने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 की गई थी। लेकिन में पूरे विश्व मे पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का कारण यह है कि विश्वभर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरण से जुड़ी सभी समस्याओं से निपटने के लिए सभी संयुक्त देश चर्चा करते हैं।
दुनिया भर में लोग विश्व पर्यावरण दिवस अलग-अलग तरीकों से बनाते हैं कई लोग पर्यावरण दिवस के दिन पेड़- पौधे लगाते हैं
गलियां साफ करते हैं नदियों समुंदरों में जीव जंतुओं के शिकार को रोकना इत्यादि कार्य करते हैं।
पर्यावरण दिवस सर्वप्रथम 05 जून 1974 को मनाया गया था। इस पर्यावरण संरक्षण महासंघ में कई देश शामिल हुए थे एवं संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण दिवस पहली बार ‘स्टाकहोम’ (स्वीडन) में मनाया।
यह विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण दिवस था जिसे अंततः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष मनाने का प्रावधान कर दिया गया। इस आयोजन के बाद यह निर्णय लिया गया कि हर साल इसके केंद्र को बदला जाए
इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण दिवस आयोजन केंद्र अलग अलग देशो में किया जाने लगा। इस आयोजन में विश्व के कुल 143 देश शामिल होते हैं।
पर्यावरण कई प्रकार से दूषित होता है, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और अन्य भौगोलिक प्रदूषण इसमें शामिल किए जा सकते हैं।