आज का हमारा आर्टिकल पुष्पा (Pushpa movie) से संबंधित है।
साउथ की फिल्में ना केवल दक्षिणी क्षेत्रों में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी लोकप्रियता और जगह बराबर रूप से बनाए हुए हैं। साउथ की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी जबरदस्त एक्टिंग और उनको मिलने वाले दमदार किरदार से वह हर फिल्म में जान डाल देते हैं।
अल्लू अर्जुन के फिल्मी करियर में अब तक उनकी कई फिल्में बेहद ब्लॉकबस्टर रही है और उनकी पहुंचना केवल साउथ तक बल्कि बॉलीवुड तक भी रही है।
हाल ही में रिलीज हुई उनकी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा अब तक करोड़ों की कमाई कर चुकी है और दर्शकों के बीच खूब प्रचलित है।
आइए पुष्पा मूवी की कास्ट, कहानी और रिव्यु के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
Read Also- Cinemavilla 2022- Latest HD Malayalam Movies Download
Pushpa movie Cast, Release Date :-
पुष्पा मूवी 17 दिसंबर 2021 (Pushpa movie Release Date) को सिनेमाघरों में आ चुकी है और यह हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। इस फिल्म ने अब तक करोड़ों की कमाई कर ली है और फिल्म ने पहले ही दिन काफी भारी कमाई कर अन्य साउथ फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया है।
पुष्पा मूवी की कास्ट (Pushpa movie Cast) में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), साउथ की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna), फहद फासिल,(Fahad Fazil) राव रमेश (Ramesha Rao) और सुनील (Sunil) है।
पुष्पा मूवी के डायरेक्टर सुकुमार है।
पुष्पा मूवी रिव्यू | Pusha Movie Review
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना द्वारा स्टारर पुष्पा फिल्म सिनेमाघरों में अपना जोश हर दिन दर्शकों की बढ़ती संख्या के रूप में दिख रही है। फिल्म के 13 दिन बाद भी यह दर्शकों के मध्य अपनी जगह बनाई हुई है और हर दिन उसे देखने के लिए लाखों लोग सिनेमाघरों में जा रहे हैं। फिल्म में मौजूद एक्शन और अल्लू अर्जुन एवं रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री देख दर्शक बेहद खुश हुए हैं। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को प्रेरित कर रही है।
अल्लू अर्जुन के साथ में रश्मिका मंदाना की यह पहली फिल्म है परंतु उनकी केमिस्ट्री और फिल्म की सक्सेस को देखकर यह जोड़ी पहली बार साथ में काम कर रही है ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता है। हर दिन पुष्पा फिल्म सिनेमाघरों में 2 से लेकर 3.5 करोड़ तक का बिजनेस कर रही है।
पुष्पा फिल्म की सक्सेस और हर दिन की कमाई से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्दी 200 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। पुष्पा फिल्म के 11 दिन का कलेक्शन 186 करोड़ के आसपास था। यह फिल्म हर दिन करोड़ में कमाई कर रहे हैं।
यह फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज की गई है और इसे सक्सेस का एक कारण भी माना जा रहा है। हिंदी दर्शकों में पुष्पा फिल्म अब तक सबसे लोकप्रिय फिल्म बनी हुई है।
इस फिल्म को बड़े पर्दे पर इतनी सक्सेस मिली है, इसीलिए फिल्म के निर्देशक इसे अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज करने की सोच रहे हैं। हाल ही में सूत्रों से यह पता चला है कि अगले साल तक पुष्पा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है जिसकी घोषणा नए साल यानी 2022 तक हो जाएगी।
पुष्पा फिल्म की कहानी | Pushpa Film Story
पुष्पा फिल्म में पुष्पा का किरदार अल्लू अर्जुन निभा रहे हैं। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी को लेकर विवाद बना हुआ है और शहर में लाल चंदन की तस्करी को बंद करने के लिए वह विपक्ष से लड़ते हैं। फिल्म में श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना पुष्पा की प्रेमिका के रूप में नजर आ रही है।
शहर में चंदन तस्करी को रोकने के लिए पुष्पा सभी धोखेबाजों से लड़ता है। इसी बीच फिल्म में लड़ाई के दौरान शूट हुए एक्शन सींस को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।