भारत में कुल कितने जिले है ( साल 2024)

भारत में कुल कितने जिले है-भारत विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसमे विविध प्रकार की भाषा, बोलियां  तथा सांस्कृतिक विरासत है लेकिन आजादी पाने के बाद भारत ने सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत मे कई प्रकार की जाति-जनजाति निवास करती है जिसको ध्यान में रखते हुए कई राज्य बनाये गए और फिर इन राज्यो में छोटे छोटे ज़िले बनाये गए। अगर हम जिले की बात करें तो ज़िला एक प्रशासनिक इकाई होती है जिनके आकार कई जगह काफी वड़े होते है ओर कहीं तो कुछ गाँव जोड़कर ही ज़िला बना दिया जाता है,  जबकि अन्य स्थानों पर विशाल भूक्षेत्र एक ही ज़िले में सम्मिलित किये जाते हैं। भारत में हर ज़िला कई तालुकाओं, तहसीलों या प्रखण्डों को जोड़कर बनता है और कई ज़िलों को जोड़कर एक राज्य बनता है ओर कई राज्य मिलकर एक देश का निर्माण करते हैं।

भारत में कुल कितने जिले हैभारत में जिलों की संख्या-

भारत मे कुल  28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है। वर्तमान में भारत मे कुल 733 जिले है। हालांकि सन 2001 में जिलो की संख्या 593 थी जो सन 2011 में बड़कर 640 हो गई थी। इस समय भारत का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल के आधार पर गुजरात राज्य का कच्छ जिला है जिसका क्षेत्रफल लगभग 45678 वर्ग किलोमीटर है। अगर हम जनसंख्या की दृष्टि से देखे तो महाराष्ट्र का ठाणे जिला सबसे बड़ा माना जायेगा।

भारत का सबसे छोटी जिला माहे जिला एवं यह करीब 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बढ़ती जनसंख्या के कारण भारत मे जिलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।  संस्कृति, वेशभूषा, त्यौहार, भाषा आदि इसे विचित्र बनाते है।

भारत में कुल कितने जिले है

भारत के राज्य – जिलों की संख्या-

भारत के कुल 28 राज्यों में जिलों की संख्या 733 है। जिसमे केंद्र शासित जिलों की संख्या केवल 8 है।  नीचे हमने सभी राज्यों में स्थित कुल जिलों की संख्या को बताया है।

  •  राजस्थान – 33 जिले
  •  महाराष्ट्र – 36 जिले
  •  नागालैंड – 11 जिले
  •  मणिपुर – 16 जिले
  •  पश्चिम बंगाल – 23 जिले
  •  तेलंगाना – 33 जिले
  •  आसाम – 33 जिले
  •  त्रिपुरा – 08 जिले
  •  मध्यप्रदेश – 52 जिले
  •  तमिलनाडु – 37 जिले
  •  गुजरात – 33 जिले
  •  सिक्किम – 04 जिले
  •  आंध्र प्रदेश – 13 जिले
  •  उत्तर प्रदेश – 75 जिले
  •  पंजाब – 22 जिले
  •  कर्नाटक – 30 जिले
  •  मेघालय – 11 जिले
  •  उत्तराखंड – 13 जिले
  •  गोवा – 02 जिले
  •  हरियाणा – 22 जिले
  •  मिजोरम – 08 जिले
  •  अरुणाचल प्रदेश – 26 जिले
  •  हिमाचल प्रदेश – 12 जिले
  •  केरल – 14 जिले
  •  छत्तीसगढ़ – 27 जिले
  •  बिहार – 38 जिले
  •  झारखंड – 24 जिले
  •  उड़ीसा – 30 जिले

भारत के केंद्र शासित-  जिलों की संख्या

  • अंडमान निकोबार – 03 जिले
  • चंडीगढ़ – 01 जिला
  • दादर नगर हवेली /दमन द्वीप –  03 जिला
  • लक्षद्वीप – 01 जिला
  • दिल्ली – 11 जिले
  • पांडिचेरी – 04 जिले
  • जम्मू कश्मीर – 22 जिले
  • लद्दाख-02 जिले

Leave a Comment