BMC Full Form In Hindi-बीएमसी का मतलब क्या है?

BMC Full Form फुल फॉर्म Municipal Corporation होता है वही उसका हिंदी में फुल फॉर्म बृहन्मुम्बई नगर निगम या महानगरपालिका के नाम से भी जाना जाता है। इसे (MCGM) Municipal Corporation of Greater Mumbai के नाम से भी जाना जाता है।

इसे मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट 1888 के तहत इसे मुंबई में स्थापित किया गया था जो भारत का सबसे बड़ा म्युनिसिपल कारपोरेशन है। इसका मुख्य कार्य साफ सफाई तथा अन्य सामाजिक सुविधाओं का बनाये रखना और उन्हें बढ़ावा देना है।

हालांकि इसका नेतृत्व एक आईएएस अधिकारी द्वारा किया जाता है जिसे महापौर के नाम से जाना जाता है। BMC नगर पालिका में होने वाले सभी कार्यों के लिए उत्तरदायित्व होता है। इसमें नगर सेवकों का चुनाव करने के लिए एक क्विन क्वेनिअल चुनाव का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न पार्टियां भाग लेती हैं।

जिस पार्टी के वोट अधिक होते हैं उसे नगरपालिका का काम सौंप दिया जाता है। वर्तमान में बीएमसी में कुल सदस्यों की संख्या 227 है। बीएमसी में शिवसेना पार्टी के अधिकतम सदस्यों की संख्या 92 है और इसके बाद बीजेपी पार्टी के सदस्यों की संख्या 82 तथा कांग्रेस पार्टी के सदस्यों की संख्या 30 और अन्य पार्टियों के सदस्यों की संख्या 23 है। 

BMC के कार्यBMC Full Form

बीएमसी भारत और एशिया की सबसे बड़ी और अमीर  महानगरपालिका है जिसका वार्षिक बजट भारत की छोटे राज्यों से काफी अधिक है। इसके साथ ही यह भारत का सबसे बड़ा नगर निगम और सबसे अधिक बुनियादी ढांचे से चलने वाला महा नगर निगम है जिसमें सभी कार्य को एक आईएएस ऑफिसर (महापौर) के निर्देश अनुसार या उसके बनाए गए नियमों के अनुसार करना पड़ता है। जिस पार्टी द्वारा यह काम किया जाता है उसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। समय अवधि समाप्त होने के बाद इसका चुनाव द्वारा होता है  BMC के कार्य निम्नलिखित है-  

  • शहर में नया सड़को का निर्माण।
  • पुरानी टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत करना।
  • फ्लाईओवर पुलों का निर्माण।
  • पार्को का निर्माण।
  • शहर में साफ सफाई बनाये रखना।
  • कूड़े के लिए कूड़ेदान रखवाना।
  • शहर के पर्यटन स्थलों की सुंदरता को बनाए रखना।
  • सड़को ओर कॉलोनीयो में लाइटिंग की व्यवस्था करना।
  • सरकारी जमीन पर किये अवैध कब्जे को हटाना।
  • शहर के सरकारी हॉस्पिटल को साफ रखना।
  • शहर में पानी सप्लाई का कार्य करना।
  • नालियों की साफ सफाई और नयी नालियों का निर्माण।
  • पानी के निकास के लिए बड़े बड़े नालो का निर्माण करना।

Leave a Comment