CISF Full Form in Hindi-CISF क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल CISF Full Form है। इस आर्टिकल में हम आपको CISF से संबंधित जानकारी देंगे।

CISF Full Form क्या है?

CISF Full Form Central Industrial Security Force है। CISF का हिंदी अर्थ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) क्या है?

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सरकारी औद्योगिक संपत्ति तथा संबंधित गतिविधियों की सुरक्षा हेतु निर्मित किया गया था। सीआईएसएफ की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। यह सुरक्षा बल सरकारी संस्थानों और गुप्त मिशन में वर्षों से अपनी सुरक्षा की सुविधा सरकार को उपलब्ध कराता रहा है।

सीआईएसएफ क्या कार्य हैं ?

सीआईएसएफ सरकारी औद्योगिक सुरक्षा बल है। यह निम्नलिखित प्रकार से कार्य करता है-:

  • सीआईएसएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का प्रथम कार्य औद्योगिक संबंधी संपत्ति तथा गतिविधियों को सुरक्षा प्रदान करना होता है।
  • इसके अलावा सीआईएसएफ परमाणु संस्थानों, बंदरगाहों, हवाई अड्डे, सरकारी संस्थानों एवं मुद्रा कोष संस्थान के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान करता है।
  • सीआईएसएफ कई सरकारी गोपनीय उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं मिशन के तहत भी सुरक्षा प्रदान करता है।

सीआईएसएफ में भर्ती के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

यदि आप सीआईएसएफ बल में भर्ती होना चाहते हैं आपको निम्नलिखित रुप से योग्य होना होगा-:

  • मूल रूप से सीआईएसएफ में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का छोटी पोस्ट के लिए कम से कम 10 वीं पास होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा अधिकारी एवं बड़ी पोस्ट के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।
  • सीआईएसएफ में भर्ती होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 cm तथा छाती 80 cm और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 157 cm होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • सीआईएसएफ में भर्ती होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण योग्यता है कि उम्मीदवार को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
  • सीआईएसएफ में भर्ती होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 18 वर्ष का होना आवश्यक है।
  • सीआईएसफ में भर्ती होने के लिए सरकार ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी है तथा पिछड़ी जाति एवं अन्य वर्ग को आयु में छूट प्राप्त हो सकती है।

सीआईएसफ में भर्ती कैसे होते हैं?

सीआईएसएफ भारत सरकार द्वारा निर्मित किया गया एक महत्वपूर्ण सुरक्षा बल है जो काफी वर्षों से सरकारी संस्थानों एवं निजी गुप्त मिशन में सुरक्षा प्रदान कर रहा है। सीआईएसफ में भर्ती होने के लिए निम्नलिखित प्रकार के मानदंड को निर्धारित किया गया है-:

  • सीआईएसफ में भर्ती होने के लिए सबसे पहला एग्जाम फिजिकल टेस्ट ( physical exam) होता है जिसे क्लियर करना अनिवार्य है।
  • इसके बाद रिटन एग्जाम ( written exam) तथा स्किल टेस्ट ( skill test ) एग्जाम होता है।
  • इन तीनों परीक्षाओं के बाद उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट ( medical test) होता है।
  • आखिर में जो उम्मीदवार इन तीनों परीक्षाओं को क्लियर कर लेता है उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
  • इस तरह सीआईएसएफ में भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।

इस आर्टिकल में हमने आपको सीआईएसएफ से संबंधित जानकारी प्रदान की है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को उन लोगों के साथ साझा करें जो सीआईएसफ में भर्ती होना चाहते हैं।

Leave a Comment