CRPF Full Form In Hindi-सीआरपीएफ क्या है?

CRPF का (Full Form) पूरा नाम “Central Reserve Police Force” होता है। इसका हिंदी में पूरा नाम “केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ” है। यह एक भारतीय अर्द्धसैनिक बल है जो कि केंद्रीय के सबसे बड़े सशस्त्र सैनिक बलों में सबसे बड़ा बल है।

CRPF Full Form-सीआरपीएफ क्या है?

सीआरपीएफ (CRPF) देश के सबसे बड़े सशस्त्र बलों में से एक है जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा अनुशासित किया जाता है। गृह मंत्रालय के द्वारा ही CRPF को सभी कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाती है। सन 1962 में CRPF का गठन भारत चीन युद्ध के समय सीमा की रक्षा के लिए किया गया था।

इसका मुख्य कारण यह था कि भारतीय पुलिस भारत -चीन  युद्ध के दौरान लड़ने में असमर्थ थी जिसके बाद देश की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए CRPF का गठन किया गया था। इसके बाद CRPF को border की सुरक्षा से हटाकर यह कार्य BSF को सौप दिया गया। इसका मुख्य कार्य राज्य सीमाओं की सुरक्षा करना एवं देश के अंदर शांति बनाए रखना होता है।

CRPF के द्वारा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को देश मे शांति बनाए रखने के लिए कार्य किये जाते है। CRPF के द्वारा भीड़ में दंगों को नियंत्रित करने के लिए एवं असामाजिक तत्वों को खत्म करने का कार्य होता है।

इसके अलावा उग्रवाद संचालन का मुकाबला करना,नक्सलियों से निपटने, आतंकवाद सम्बन्धी गतिविधियों को रोकने और खत्म करना आदि इसका मुख्य कार्य हो सकता है। CRPF चुनाव के दौरान संवेदनशील क्षेत्रो में  सुरक्षा प्रदान करता है साथ ही आकस्मित युद्ध के दौरान यह सशस्त्र बलों की सुरक्षा का कार्य करता है।

  • CRPF की स्थापना  27 जुलाई सन 1939 को की गई थी। इसके गठन का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता के समय भारत के संवेदनशील क्षेत्रो में रह रहे ब्रिटिश लोगो की सुरक्षा के लिए हुई थी।
  • CRPF का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है।

Leave a Comment