LAC Full Form in Hindi-एलएसी क्या है?

Lac Full Form फुल फॉर्म Line Of Actual Control होता है जिसे हिंदी में  वास्तविक नियंत्रण रेखा कहा जाता है। वास्तविक नियंत्रण रेखा, भारतीय नियंत्रण क्षेत्र को चीनी नियंत्रण क्षेत्र से अलग करती हैं। यह दोनों सेनाओं के बीच काफी लंबी दूरी होती है जिससे वह अपने क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा करते हैं या LAC 2 देशों की बीच की सीमाओं या निश्चित भूभाग को निर्धारित करती हैं। इससे देश आपसी विवाद से बचे और युद्ध जैसी गलत प्रक्रियाएं ना हो।

LAC रेखा की लंबाईLAC Full Form

भारत और चीन के बीच की वास्तविक सीमा रेखा 4,057 किलोमीटर लंबी यह सीमा रेखा जम्मू – कश्मीर में भारत के अधिकतर क्षेत्र और चीन क्षेत्र अक्साई चीन को अलग करती है। यह लद्दाख, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती हुई एक वास्तविक नियंत्रण रेखा का निर्माण करती है।

LAC का निर्माण

एलएसी  को एक प्रकार की युद्ध विराम रेखा भी कहा जाता है। जब 1962 के भारत चीन युद्ध के पश्चात दोनों देशों की सेनाएं जिस स्थान पर तैनात थी उसे वास्तविक नियंत्रण रेखा मान लिया गया था। इससे पहले भारत और चीन के बीच कोई भी नियंत्रण रेखा नहीं थी, परंतु  शांति और युद्ध के गलत परिणामों से बचने के लिए इस रेखा का निर्माण किया गया।

इस रेखा को दोनों देशों द्वारा माना गया तथा यह भी तय किया कि वह कभी भी एक दूसरे के भूभाग सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे तथा इससे दूरी बनाकर ही रखेंगे।

LAC शब्द का उपयोग

कुछ चीनी विद्वानों द्वारा  यह  दावा किया जाता है कि LAC शब्द का उपयोग सबसे पहले चीनी प्रधानमंत्री झोउ एनलाई द्वारा 24 अक्टूबर 1959 को एक पत्र में माध्यम से भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम लिखा गया था। जिसमें इस शब्द का प्रयोग किया गया था 1996 में  भारतीय और चीन के सीमा समझौते के बाद इस शब्द को कानूनी मान्यता प्राप्त हुई।

इसके तुरंत बाद ही भारत और चीन सीमा क्षेत्रों में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ ही शांति और रखरखाव पर दोनों ही देश सहमत हुए तथा दोनों ने यह भी तय किया कि वह एक दूसरे की सीमाओं में ना ही प्रवेश करेंगे और ना ही किसी भी प्रकार की युद्ध रणनीति को बढ़ावा देंगे। इसका परिणाम यह हुआ कि भारत और चीन के संबंध धीरे धीरे ठीक होना शुरू हो गए।

Leave a Comment