NOC Full Form in Hindi-एनओसी क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल NOC Full Form है। इस आर्टिकल में हम आपको NOC के बारे में सारी जानकारी देंगे। 

NOC Full Form क्या है?

NOC Full Form No Objection Certificate है। NOC का हिंदी अर्थ अनापत्ति प्रमाणपत्र है।‌

NOC क्या है?

NOC  एक ऐसा सर्टिफिकेट है जिसमें वर्तमान या भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्ति ना होने की सूचना दी जाती है।  यह एक लिखित पत्र होता है जो एक व्यक्ति द्वारा यह स्पष्ट करता है कि उसे संबंधित दस्तावेज या जानकारी या कार्यक्रम या अन्य किसी भी संबंधित सूचना से कोई भी आपत्ति नहीं है।

यह पत्र ज्यादातर सरकारी संगठनों, बैंक, किसी निजी संस्था में प्रवेश या संबंधित कार्यक्रम या किसी एक व्यक्ति द्वारा अनापत्ति की सूचना हेतु इस्तेमाल किया जाता है।

NOC कब बनाई जाती है?

वैसे तो विभिन्न परिस्थितियों में NOC की मांग की जाती है परंतु हम निम्नलिखित परिस्थितियों के उदाहरणों से NOC के लेखन को समझा सकते हैं-:

  • यदि आपने बैंक से किसी भी प्रकार का लोन ले रखा है तथा अब उसकी समाप्ति हो चुकी है तो उस स्थिति में NOC की मांग उत्पन्न होती है हालांकि बैंक लोन समाप्ति के लिए एनओसी पत्र जारी कर देता है परंतु यदि किसी कारणवश बैंक एनओसी जारी नहीं करता है तो आप को बैंक से एनओसी की मांग करनी चाहिए।
  • यदि आपने किसी कंपनी किस्तों पर कोई वाहन खरीदा है एवं अब उस किश्त की समाप्ति होने वाली हो तो उस परिस्थिति में भी एनओसी जारी की जाती है।
  • किसी एक देश से दूसरे देश में प्रवेश के लिए भी एनओसी की मांग होती है।
  • सरकारी योजनाओं तथा कार्यक्रमों में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों द्वारा आवश्यकता हेतु एनओसी की मांग की जाती है।
  • कई बार विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु भी विद्यार्थी द्वारा एनओसी की मांग की जाती है।

इस आर्टिकल में हमने आपको NOC से संबंधित जानकारी दी है।‌ उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment