अमेरिका की राजधानी क्या हैं ? | America ki Rajdhani

America ki Rajdhani kahan hai-अमेरिका को संयुक्त राज्य अमेरिका या United States भी कहा जाता है। उत्तरी अमेरिका के इस देश मे कुल 50 राज्य है जो कि स्व-शासनीय क्षेत्र है। विभिन्न क्षेत्रो से मिलकर बना यह  क्षेत्र कुल 11 द्वीप समूहों से मिलकर बना हुआ है जिसमे बेकर द्वीप, हॉउलैंड द्वीप, जार्विस द्वीप, जॉनस्टन एटोल, किंगमैन रीफ़, मिडवे एटोल, और पाल्मीरा एटोल बाखो न्युएवो तट, नावासा द्वीप, सेरानिला तट, और वेक द्वीप सम्मिलित है।

America ki Rajdhani kya hai

इस देश की राजधानी वॉशिंगटन, (D. C) है तथा इसके प्रमुख महानगरीय क्षेत्र लॉस एंजेलिस, शिकागो, डैलस, सैन फ़्रांसिस्को, बोस्टन, फिलाडेल्फिया, ह्युस्टन, अटलांटा, और मियामी आदि है। इसका सबसे बड़ा और प्रसिद्ध शहर न्यूयॉर्क है।

यह भी पढ़ें-जापान की राजधानी 

क्षेत्रफल और जनसंख्या

क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका विश्व के सबसे बड़े देशों की गिनती में तीसरे स्थान पर आता है इसका कुल क्षेत्रफल 72,61,923 (72 लाख, 61 हजार 923) km2 है। इसके केवल 6.76% क्षेत्र में ही पानी पाया जाता है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक अमेरिका की कुल जनसंख्या 32,49,93,000 है, जो कि इसे विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में तीसरे स्थान पर लाता है। जनसंख्या की दृष्टि से पहले स्थान पर चीन और दूसरे पर भारत है।

अर्थव्यवस्था और विकास

अर्थव्यवस्था की दृष्टि से अमेरिका बहुत ही विकसित technical और ताकतवर देशों में से एक है। इसकी अर्थव्यवस्था और क्रय-शक्ति के मामले में यह विश्व की सबसे मजबूत और बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।यदि हम विकास और आबादी के रूप में देखे तो इसकी आबादी कुल दुनिया का मात्र 4.3% ही होगा। यही वजह है कि यहाँ औसत मजदूरी, मानव विकास, और प्रति व्यक्ति आय (GDP) मजबूत और सुदृत है। अमेरिका में पूँजीवादी अर्थव्यवस्था चलती है, जो कि वहाँ उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनो और उत्पादन से बनी हुई है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था को हम नीचे दिए गए पैमानों से बता रहे है।-

  • राष्ट्रीय जीडीपी – $20.40 ट्रिलियन (2018)
  • वास्तविक जीडीपी विकास दर- 4.1% ( 2018) एवं 2.1% (2017)
  • सीपीआई मुद्रास्फीति- 2.5% (अप्रैल 2018)
  • रोजगार-जनसंख्या अनुपात-60.2% (अक्टूबर 2017)
  • बेरोजगारी-3.9% (अप्रैल 2018)
  • श्रम शक्ति की भागीदारी दर -62.7% (नवम्बर 2017)
  • कुल सार्वजनिक ऋण-$20.09 ट्रिलियन ( 2018)
  • घरेलू शुद्ध मूल्य-$100.8 ट्रिलियन ( 2018)

खनिज पदार्थ

अमेरिका में कोयले और अन्य खनिज पाए जाते है जो कि बड़े पैमाने पर उपलब्ध है। हमने नीचे अमेरिका में पाए जाने वाले खनिजों को बताया है।-

खनिज

  • बेरेलियम,तांबा, सीसा, मैग्नीशियम, जिंक, टाइटेनियम और अन्य शामिल हैं।इसके अलावा यहाँ कोयला बड़े पैमाने पर उपलब्ध है।

Leave a Comment