Bharat Ki Sabse Badi Jhil|भारत की सबसे बड़ी झील कौनसी है?

आज का हमारा आर्टिकल भारत में सबसे बड़ी झील (Bharat Ki Sabse Badi Jhil) पर आधारित है। इस आर्टिकल में हम आपको Bharat Ki Sabse Badi Jhil की जानकारी देंगे।

भारत अपने सांस्कृतिक परंपरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य से जाना जाता है। भारत के पर्यटन स्थल में कई बड़ी झील से संबंधित स्थल शामिल है।  भारत अपनी नदियों झीलों तथा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व भर में जाना जाता है।

भारत का प्राकृतिक सौंदर्य तथा झील का अपना एक रूप है। आज हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे बड़ी झील कौनसी और कहां पर है और यह कितनी बड़ी है? आदि की जानकारी प्रदान करेंगे।

Read Also-Bharat ki Rajdhani kya hai

Bharat Ki Sabse Badi Jhil|भारत की सबसे बड़ी झील कहां पर स्थित है?

भारत की सबसे बड़ी झील चिल्का है और यह उड़ीसा में स्थित है। चिल्का झील समुद्र तट के किनारे स्थित है और इसकी लंबाई 70 किलोमीटर तथा चौड़ाई 30 किलोमीटर है। प्राकृतिक वैज्ञानिकों के अनुसार इस डील की अधिकतम गहराई 4. 2 मीटर दर्ज की गई है।

यह झील भारत की सबसे बड़ी झील है और यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह झील समुद्र के किनारे स्थित है इसीलिए इसका पानी दिसंबर से लेकर जून महीने तक खारा रहता है और वर्षा ऋतु में झील का पानी मीठा रहता है तथा जुलाई से लेकर नवंबर तक इस झील का पानी मीठा रहता है। चिल्का झील को जल भार्गव तथा और दया नदी से जल प्राप्त होता है।

चिल्का झील समुद्र का ही एक हिस्सा थी परंतु महानदी द्वारा ढेर सारी मिट्टी एक अलग जगह इक्ट्ठी होने से यह समुद्र से अलग होकर एक अन्य झील बन गई। यह झील मछुआरों में बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि इस झील में मुख्य रूप से भारी मात्रा में मछलियां पाई जाती हैं तथा स्थानीय रूप से 132 गांव के डेढ़ लाख मछुआरों के लिए यह आजीविका का साधन है।

मछुआरों का जीवन इस झील से मछली प्राप्त कर बाजारों में बेचना ताकि जीवनयापन हो सके। यहां पर भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र में स्थित है।इस स्थान पर 160 प्रजातियों के विभिन्न पंछी पाए जाते हैं जो कैस्पियन सागर, रूस, मध्य एशिया, अरल सागर, मंगोलिया, लद्दाख और बैकाल झील जैसे स्थानों से उड़कर यहां आ जाते हैं।

सन 1981 में चिल्का झील को रामसर घोषणा पत्र के अनुसार अंतरराष्ट्रीय आद्र भूमि के रूप में चिन्हित किया गया तथा यह महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने वाली भारत की सबसे पहली झील है।  एक सर्वे के मुताबिक चिल्का झील स्थान पर 45% पंछी झील के किनारे भूमि पर तथा 32% जलीय पक्षी और 23 बगुले पाए जाते हैं।

इसके अलावा यह  झील 14 प्रजातियों के रेपटरो का निवास स्थान भी है। इसके अतिरिक्त यहां पर 37 विभिन्न प्रजातियों के सरीसृप तथा उभयचर भी पाए जाते हैं। इस झील में छोटे शैवाल, समुद्री घास, समुद्री बीज, मछलियां, केकड़े, झींगे आदि यही जन्म लेते हैं।

इस आर्टिकल में हमने आपको भारत की सबसे बड़ी झील (Bharat Ki Sabse Badi Jhil) कौनसी और कहां पर हैं? से संबंधित जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।

Leave a Comment