BPSC Full Form in Hindi-बीपीएससी क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल “Bpsc Full Form है जिसमें हम आपको BPSC क्या है? Bpsc Eligibility क्या है? Bpsc Exam Age limited कितनी होनी चाहिए?  Bpsc Salary कितनी होती है? आदि सभी सवालों की जानकारी देंगे।

Bpsc Full form क्या है?

Bpsc Full form “Bihar Public Service Commission” है। Bpsc का हिंदी अर्थ “बिहार लोक सेवा आयोग” है।

Bpsc क्या है?

बिहार लोक सेवा आयोग (Bpsc) राज्य में सिविल सेवा पद की भर्ती हेतु परीक्षा आयोजित कराता है। यह आयोग 1956 में बनाया गया था तथा इसका मुख्यालय पटना, बिहार में स्थित है। हर साल  बिहार राज्य में मंत्रालय एवं विभिन्न संस्थाओं के रिक्त पद जैसे SDM, PPS, Tax Commissioner आदि पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की जाती है। लाखों आवेदक बीपीएससी के लिए आवेदन करते हैं।  बीपीएससी मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करता है। यह आयोग केवल राज्य स्तर पर ही सिविल सेवा पद हेतु परीक्षा आयोजित करता है।‌

Bpsc Exam के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए।

Bpsc Exam की योग्यता (Eligibility) के लिए आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल होनी चाहिए तथा अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। डिप्लोमा कोर्स करने वाले विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए योग्य नहीं है। स्नातक में आपके पास कम से कम 50% अंक होनी चाहिए। यह सभी योग्यता (Eligibility)  होने पर आवेदक बीपीएससी के लिए पंजीकरण कर सकता है।

Bpsc Exam के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?

यदि आप बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी)  द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं तो आपकी न्यूनतम आयु 21 साल एवं अधिकतम आयु 37 साल होना चाहिए। ओबीसी को इस आयु निर्धारण में 3 साल की तथा एससी एसटी को 5 साल की छूट मिलती है। लेकिन आयु सीमा पर छूट केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलती है जो बिहार राज्य के स्थाई निवासी होते हैं।

Bpsc में सैलरी कितनी मिलती है?

Bpsc Exam की परीक्षा होने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है जिसके आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है एवं इसके पश्चात उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों में पद आवंटित किए जाते हैं। हर पद का वेतन अलग-अलग होता है। किंतु बीपीएससी के सामान्य वेतन की बात की जाए तो इसका न्यूनतम वेतन ₹23640 तथा अधिकतम वेतन ₹51369 होता है।

इस आर्टिकल में हमने आपको BPSC से संबंधित सभी जानकारी आपको दे दी है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।


Leave a Comment