PCC Full Form in Hindi-पी सी सी क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल Pcc Full form है।‌ इस आर्टिकल में हम आपको Pcc से संबंधित सभी जानकारी देंगे।

Pcc Full form क्या है?

Pcc Full Form “Police Clearance Certificate” है।‌ Pcc का हिंदी अर्थ “ पुलिस अनुमति प्रमाण पत्र” है।

Police Clearance Certificate क्या है?

इस सर्टिफिकेट को भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। पुलिस अनुमति प्रमाण पत्र (PCC) केवल उन्हीं लोगों को प्रदान‌ किया जाता है जिनके पास भारतीय पासपोर्ट होता है।‌ Pcc भारतीय पासपोर्ट धारकों को तब प्रदान किया जाता है जब उन्हें विदेश में लंबे समय तक रहने या रोजगार के लिए वीजा की आवश्यकता होती है या निवास स्थान में परिवर्तन आदि के लिए अपील‌ की आवश्यकता होती है।

यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण देता है कि नागरिक का कोई भी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।‌ यह केवल भारत से विदेश में रोजगार या लंबे समय तक विदेश में रहने के लिए प्रदान किया जाता है। भारत से विदेशी यात्रा हेतु इसे जारी नहीं किया जाता है।

पुलिस अनुमति प्रमाण पत्र के लिए सरकारी दफ्तरों में भारी भीड़ लगा करती थी तथा आवेदक को इस सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए काफी चक्कर लगाने पड़ते थे। परंतु भारत सरकार ने जनता की इस समस्या को देखते हुए इस प्रक्रिया को अब आनलाईन पोर्टल द्वारा सुनिश्चित कर दिया है। अब pcc के लिए जनता किसी भी निजी साइबर कैफे से आवेदन कर सकती हैं। पुलिस अनुमति प्रमाण (PCC) की वैधता यह सर्टिफिकेट जारी होने की दिनांक से लेकर 1 साल के लिए रहती है।

Read Also-PPS Full Form 

Police clearance certificate के लिए कौन-से दस्तावेज होने चाहिए?

Pcc के लिए आवेदन करने वालों के पास निम्नलिखित मुख्य दस्तावेज होने चाहिए-:

  • उम्मीदवार का भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए।
  • निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • VISA फोटोकॉपी होनी चाहिए।
  • Employment Contract Self Attested Copy होना अनिवार्य है।

Police clearance certificate के लिए आवेदन कैसे करें?

Pcc Apply online के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को फॉलो करें-:

  • आवेदक को भारतीय पासपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://portal1.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink   पर जाना होगा।
  • इसके बाद New Registeration विकल्प नजर आएगा अतः उस पर क्लिक करें।
  • यदि आपने इस वेबसाइट पर पहले पंजीकरण नहीं किया है तो पंजीकरण फार्म पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण फार्म आपके स्क्रीन पर आ जाएगा तथा इसके पश्चात सभी संबंधित जानकारी भर दें।
  • यदि आप पंजीकृत हैं तो Existing User के विकल्प पर क्लिक करे तथा लॉग-इन करें।
  • इसके बाद Apply For Police Clearance Certificate विकल्प पर क्लिक करें।‌
  • इसके बाद आपके सामने एक फार्म आ जाएगा अतः इस फार्म पर क्लिक करें।
  • इसके बाद संबंधित जानकारी जैसे जिला और राज्य, पासपोर्ट की जानकारी, अपना नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, नागरिकता, पहचान पत्र या आधार कार्ड संख्या, पेन कार्ड संख्या, शैक्षणिक जानकारी तथा पारिवारिक जानकारी आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद Submit के विकल्प पर क्लिक करें।‌
  • अब पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें तथा 500 रूपये की राशि को‌ डेबिट या क्रेडिट कार्ड की सहायता से जमा करा दें।
  • इस प्रकार PCC आवेदन हेतु आपका पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा। ‌‌

इस आर्टिकल में हमने आपको Police Clearance Certificate ( Pcc) से संबंधित सभी जानकारी प्रदान कर दी है।

Leave a Comment