Colours Name in Hindi and English-30 रंगों के नाम हिंदी में

आज का हमारा आर्टिकल Colours Name in Hindi से संबंधित है।

रंग हमारे जीवन में ना हो तो हमारे आसपास की हर चीज बेरंग लगेगी। प्रकृति का भी अपना रूप रंग है यहां तक कि जो हम पोशाक पहनते हैं उन्हें भी कितने तरह के रंग शामिल होते हैं चित्र, वस्तु, फूल- सब्जी, पेड़, पौधे, फल पशु, पक्षी, भोजन, पोशाक, फिल्म, टीवी, घर में इस्तेमाल होने वाली दैनिक चीजें आदि सभी कई तरह के रंगों में रंगी होती है।

पुराने जमाने में फिल्म भी दो ही कलर में देखी जाती थी एक था काला और दूसरा सफेद परंतु समय के साथ परिवर्तन हुआ और फिल्म को रंगीन पर्दे पर दिखाया जाने लगा। पहले टीवी पर भी प्रोग्राम ब्लैक एंड वाइट वीडियो के रूप में लगाते थे परंतु अब तो टीवी प्रोग्राम में भी एक से एक रंग देखने को मिलते हैं।

इससे यह साफ हो जाता है कि हमारे आसपास की हर चीज का अपना एक रंग है। ‌ परंतु क्या आप सभी रंगों के नाम ( Colours Name in Hindi) जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस लेख से कई तरह के रंगों के नाम पता लग जाएंगे। ‌

Read Also- Flowers Name in Hindi and English

Colours Name in Hindi :-

स्कूल में हमें चित्रकला द्वारा कई तरह के रंगों की जानकारी दी जाती थी हमें पेड़- पौधे, फल-सब्जी पशु-पक्षी, पेंटिंग और भोजन तथा भोज्य पदार्थों के चित्र द्वारा रंगों को समझाया जाता था। स्कूल से ही छोटे बच्चों को फल-सब्जी, पशु पक्षी, पेड़ पौधे आदि के चित्र बनाकर उसमें रंग भरने को कहा जाता है ताकि उसे रंगों के साथ साथ कई तरह के अन्य चीजों की भी जानकारी हो जाए। ‌

चित्रकारों को हर रंग की जानकारी होती है और वह एक या दो रंगों को मिलाकर कई तरह के नए रंगों का निर्माण कर सकता है। आइए रंगों के नाम (Colours Name in Hindi) जानते हैं-:

ENGLISHHINDI
RED लाल
BLACK काला
BLUE नीला
ORGANE नारंगी
PURPLE बैंगनी
PINK गुलाबी
YELLOW पीला
WHITE सफेद
BROWN भूरा
GREEN हरा
GOLDEN सुनहरा
RUBY गहरा लाल रंग
NAVY BLUE गहरा नीला
CLAY मिट्टी के समान रंग
MAROON मरून या भूरा लाल रंग
GREY स्लेटी ( ग्रे)
GOLDEN सुनहरा
AZURE आसमानी रंग
SILVER सिल्वर रंग
BRONZE पीतल रंग
TURQUOISE फिरोजा
INDIGO जामुनी
IVORY हाथी दांत जैसा रंग
OLIVE जैतून समान रंग
PLUM बेर का रंग
LIME चूना समान रंग
CYAN हरिनील
BEIGE गहरा पीला
OFF WHITE धूमिल सफ़ेद

लाल रंग का महत्व :-

वैसे तो सभी रंगो से हमारी दुनिया आकर्षक और सुंदर लगती है। रंग ना हो तो पूरी दुनिया और हर चीज बेरंग है। दुनिया में ऐसी कोई चीज है जो अपने रंग रूप के कारण ही मशहूर है जैसे पर्यटन स्थल में मंदिर, मस्जिद, भवन, पुरानी इमारतें, धातु से बनी चीजें हस्तकला से बनी पोशाक आदि का रंग-रूप, रंग बिरंगी फूलों की माला, पोशाक, फल- सब्जी, प्रकृति में मौजूद पेड़ पौधे।

लाल रंग गुलाब के फूल का होता है और सेब फल भी लाल रंग का ही होता है। इसके अलावा पोशाक में भी लाल रंग देखने को मिलता है। पूजा अर्चना के वक्त  भगवान को भी विशेष रुप से लाल रंग का फूल या लाल टीका अर्पण किया जाता है। परंतु क्या आपको लाल रंग का महत्व पता है? हमारे द्वारा बताए गए कुछ तथ्यों के माध्यम से आपको पता लग जाएगा कि लाल रंग का क्या महत्व है-:

  • लाल रंग उत्साह, उमंग, सुहाग, सफलता, सौभाग्य ‌और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।
  • लाल रंग क्रोध का भी प्रतीक है इसलिए जिन्हें गुस्सा ज्यादा आता है उन्हें लाल रंग के कपड़े या पोशाक कम इस्तेमाल में लाने की सलाह दी जाती है।
  • लाल रंग का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और इसीलिए माता रानी का सिंगार करते हुए उन्हें लाल रंग का शॉल उड़ाया जाता है। इसके अलावा हिंदू शादीशुदा औरतें सुहाग का रंग यानी लाल रंग से बनी साड़ी और सिंदूर लगाकर रोजाना अपना श्रृंगार करती है।
  • कई पुरोहितों द्वारा जीवन की शांति और समृद्धि के लिए भगवान को लाल फूल अर्पण करने की सलाह भी दी जाती है।
  • सूर्यास्त और सूर्योदय का रंग भी लाल ही है।
  • हिंदू धर्म में पूजे जाने वाली देवी माता लक्ष्मी के वस्त्र लाल रंग के होते हैं और उनका आसन भी लाल रंग से ही सजाया जाता है। ‌
  • भगवान हनुमान को भी मंगलवार को लाल सिंदूर और लाल फूल अर्पित करने से जीवन में आने वाली कई बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है।
  • नवरात्र के वक्त दुर्गा मां और सभी देवियों के श्रृंगार के लिए लाल रंग की चूड़ियां और चुनरी का इस्तेमाल महत्वपूर्ण से किया जाता है।
  • शादी के वक्त दुल्हन का जोड़ा लाल रंग का होता है ताकि शादी में लाल रंग की उपस्थिति से दूल्हा दुल्हन के जीवन में खुशी एवं अनुकूल परिस्थितियां बनी रहे।

हरे रंग का महत्व :-

हमारे देश के झंडे में 3 रंगों में से एक हरा रंग है और हिंदू धर्म और ग्रंथों में भी हरा रंग का महत्व सरल शब्दों में बताया गया है। आइए जानते हैं हरे रंग का हमारे जीवन में क्या महत्व है-:

  • भारत देश का झंडा तिरंगा में तीन रंग है सफेद नारंगी और हरा।
  • प्रकृति तथा प्रकृति में पाए जाने वाले पेड़ पौधे एवं फूलों का रंग हरा है जिससे प्रकृति में एक अनोखी सुंदरता और शांति बनी रहती है।
  • हिंदू धर्म में देवियों की पूजा के वक्त उन्हें हरा चूड़ा अर्पण करने का नियम है इससे जीवन में शांति और समृद्धि बनी रहती है।
  • सावन के महीने में हरे रंग का सबसे ज्यादा महत्व होता है क्योंकि इसमें सुहागन औरत है हरी चूड़ियां और मेहंदी का श्रृंगार करती है जिससे उन्हें माता रानी और देवियों का आशीर्वाद सुहागन के रूप में मिलता है और इससे उनके परिवार की कुशलता आयु और समृद्धि में वृद्धि होती है। ‌
  • हरा रंग मन को प्रसन्नता प्रदान करता है जिससे डिप्रेशन से संबंधित समस्या भी खत्म हो जाती है और इंसान को अच्छी नींद दिलाने में भी हरा रंग सहायक होता है इसलिए सोते समय हरे रंग की पोशाक पहन कर सोना

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल में हमने आपको Colour Name in Hindi से संबंधित जानकारी दी है।

ऐसे ही जानकारी से भरपूर लेख पढ़ने के लिए हमारे वेब पोर्टल को फॉलो करें।

Leave a Comment