30 जंगली जानवरों के नाम हिंदी में-Wild Animals Name in Hindi

आज का हमारा आर्टिकल wild animals name in Hindi पर आधारित है।

हमारे आसपास कई तरह के जानवर निवास करते हैं और जानवर कई प्रकार के होते हैं कुछ जानवर ऐसे होते हैं जिनमें घर में पाला जा सकता है अतः में पालतू जानवर चलाते हैं परंतु कुछ जानवर ऐसे होते हैं जो जंगली होते हैं और जंगल तथा वनों में निवास करते हैं।

जंगली जानवरों को जंगल के आसपास के क्षेत्रों में या गांव में आसानी से देखा जा सकता है क्योंकि यह कई बार जंगल से निकलकर उसके आसपास के क्षेत्र में सैर करने निकल जाते हैं और कई बार मानवों पर हमला भी कर देते हैं। ऐसे जंगली जानवरों से स्थानीय लोग बचने के लिए कई उपाय करते हैं और अपने घर के बाहर बड़ी-बड़ी दीवार या लोहे की तारे डालते हैं ताकि आसानी से घर के अंदर प्रवेश न कर सके। ‌

स्कूल में हमें जानवरों की विभिन्नताओं तथा जानवरों के प्रकार के बारे में बताया जाता है। स्कूल से ही हम पालतू जानवर तथा जंगली जान के बीच का अंतर समझ जाते हैं और इसीलिए हम आज इस लेख में जंगली जानवर के नाम ( Wild Animals Name in Hindi) और कुछ मुख्य जंगली जानवर संबंधित तथ्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़े – Birds Name in Hindi and English

Wild Animals Name in Hindi

जब भी आप बनो और जंगलों की सैर करने जाते होंगे तो आपको कई ऐसे जानवर दिखते होंगे जिनकी आपको नाम नहीं पता होगा पर दूसरी तरफ आपको यह पता होगा कि यह जंगली जानवर है क्योंकि यह जंगल में रहते हैं। परंतु जो Environmentalists या टूरिस्ट गाइड होते हैं उन्हें जंगलों में रहने वाले जंगली जानवरों की जानकारी होती है और हम भी आज आपको जंगली जानवरों के नाम (Wild Animals Name in Hindi) बताने जा रहे हैं जो कि इस प्रकार है-:

ENGLISH HINDI
TIGERबाघ
LIONशेर
FOXलोमड़ी
KANGAROOकंगारू
ELEPHANTहाथी
GIRAFFEजिराफ
SNAKEसांप
RATचूहा
MOLEछछूंदर
LIZARDछिपकली
CHEETAHचीता
SQUIRRELगिलहरी
OTTERऊदबिलाव
GORILLAगोरिला
DEERहिरण
CHIMPANZEEचिंपांजी
CROCODILEमगरमच्छ
CAMELऊंट
WOLFभेड़िया
SCORPIONबिच्छू
BEERभालू
MONGOOSEनेवला
MONKEYबंदर
JACKALसियार
HYENAलकड़बग्घा
LEOPARDतेंदुआ
JAGUARजैगुआर
ZEBRAजेब्रा
PORCUPINEसाही
WILD BOARजंगली सूअर
NILGAIनीलगाय
FERAL HORSEजंगली घोड़ा
DHOLEजंगली कुत्ता
WILD ASSजंगली गधा
BLACK BUCKकाला हिरण
RHINOCEROSगैंडा
GRAY LANGURहनुमान लंगूर
WILD CATजंगली बिल्ली
REINDEERबारहसिंघा

ऊपर हमने आपको अधिकतर जंगली जानवरों के नाम की जानकारी दे दी है।

आइए अब कुछ मुख्य जंगली जानवरों के बारे में विस्तार में जानकारी हासिल करें जो इस प्रकार है-:

शेर

  1. शेर जंगली जानवर के रूप में जाना जाता है और इसे कई क्षेत्रों में सिंह के नाम से भी जाना जाता है।
  2. यह बिल्ली प्रजाति की सबसे बड़ी बिल्ली माना जाता है।
  3. वर्तमान समय में यह शेर काफी कम मात्रा में मौजूद है और यह तेजी से विलुप्त होते जा रहे हैं जो जानवर श्रेणी के लिए संकटग्रस्त है।
  4. वर्तमान समय में शेर की मौजूद संख्या एशिया, सहारा अफ्रिका और पश्चिमी भारत में पाई जाती है।
  5. आज के समय में भारत में कुल 523 शेर मौजूद है।

बाघ

  1. बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  2. बाघ बिल्ली प्रजाति की दूसरी बड़ी बिल्ली माना जाता है।
  3. बाघ एक मांसाहारी जानवर है और यह मानवों पर भी हमला करता है।
  4. विश्व भर में सबसे ज्यादा बाघ भारत में पाए जाते हैं और बाघ संख्या का 80% भारत में मौजूद है। 2018 की गणना के मुताबिक भारत में कुल 2967 बाघ मौजूद है।
  5. भारत में साल दर साल बाघों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण भारत बाघों की बड़ी तादाद वाला देश बन चुका है।

हाथी

  1. हाथी जंगली जानवरों में सबसे बड़े आकार का जानवर है इसके शरीर का हर अंग काफी विशाल है। यह खाने तथा किसी भी चीज को पकड़ने के लिए अपनी सूंड का इस्तेमाल करता है। जंगल में मौजूद शेर भी हाथी को देख कर डर जाते हैं। ‌
  2. हाथी का गर्भकाल सबसे लंबा माना जाता है क्योंकि यह एक बच्चे को जन्म देने में 22 महीने का समय लेता है और इसके बच्चे का वजन लगभग 104 किलो के आसपास होता है।
  3. हाथी का जीवनकाल 50 से 70 वर्ष तक का होता है जोकि इंसानों के उम्र के बराबर ही है।
  4. भारत में हाथी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं और इन्हें भारतीय संस्कृति के मुताबिक बड़े स्नेह और पूजनीय तरीके से रखा जाता है तथा पहाड़ी क्षेत्रों में कई घरों में हाथियों को पालतू जानवर के रूप में देखा जा सकता है।

सांप

  1. सांप एक ऐसी प्रजाति है जो जल और स्थल दोनों पर पाई जाती है।
  2. यह एक जहरीला जानवर है। इसलिए मानव जाति को इससे बेहद खतरा है।
  3. कुछ सांप ऐसे भी होते हैं जिन्हें बिल्कुल भी जहर नहीं पाया जाता है।
  4. सांप कई तरह के होते हैं जैसे कोबरा सांप में अधिक मात्रा में जहर पाया जाता है और अगर यह किसी भी इंसान को काट ले तो उसकी तत्काल मृत्यु होना निश्चित है।
  5. सांप के पैर नहीं होते हैं वह शरीर के निचले हिस्से की हड्डियों के सहायता से स्थल पर रेंगते हैं।

तेंदुआ

  1. तेंदुआ भी बिल्ली प्रजाति से संबंध रखता है परंतु यह शेर और बाघ से छोटा होता है।
  2. बाघ की भांति तेंदुआ भी मांसाहारी जानवर है और यह अन्य जीव जंतु तथा कई बार मानवो का शिकार करके खुद की भूख मिटाता है।
  3. यह अपने शिकार को देखते ही तेजी से भागता है और यह बहुत चतुर होता है। ‌ यह काफी शक्तिशाली होता है और सामने तथा कई बार पीछे से शिकार पर हमला करके उसे गिरा देता है और खाने लगता है।
  4. इसकी सबसे खास विशेषता यह है कि तेंदुआ पेड़ पर भी चढ़ सकता है।
  5. तेंदुआ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है।
  6. भारत में तेंदुआ की संख्या काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है।

कंगारू

  1. कंगारू एक स्तनधारी पशु होता है और यह केवल ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र में ही पाया जाता है।
  2. कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है।‌
  3. यह ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं इसलिए इनकी एक भी संख्या भारत में नहीं देखी जा सकती है।
  4. यह उछल उछल कर एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं।
  5. कंगारू एक शाकाहारी जानवर है और इस की 21 प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल में हमने आपको जंगली जानवरों के नाम तथा कुछ मुख्य जंगली जानवर से संबंधित जानकारी प्रदान की है।

Leave a Comment