DNA Full Form in Hindi-डीएनए क्या है?

DNA का (Full Form) पूरा नाम“Dioxyribo Nucleic Acid” होता है। इसको हिंदी में  “डीऑक्सीराइबोज न्यूक्लिक अम्ल” कहा जाता है। DNA एक प्रकार का तंतुनुमा अणु है जो कि व्यक्ति के शरीर मे जिंदा कोशिकाओं के अंदर गुणसूत्रों के रूप में पाया जाता है।

डीएनए (DNA) जीवित कोशिकाओं में यह लहरदार सीढ़ी के आकार में पाया जाता है जो कि शरीर के अंदर मौजूद फिलामेंटो से मिलकर बना हुआ रहता है। इसमें दो फिलामेंट्स आपस मे मिलकर एक चारो ओर से घूमी हुई संरचना का निर्माण करते है जिसके  आकृति लहरदार सीढ़ी की भांति दिखाई पड़ती है।

DNA Full Form-डीएनए क्या है?

इस आकृति में डीएनए (DNA) के अणु ग्वानिन, ऐडेनिन, थाइमिन और साइटोसिन के रूप में बंटे हुए रहते है। इसमें अनुवांशिक संरचनाओं का एक समूह बना रहता है जो कि अनुवांशिक संरचनाओं के निर्माण का कार्य करता है। इस संग्रह को जीन के नाम से जाना जाता है।

DNA  न्यूक्लियोटाइड के चारों ओर न्यूक्लियोप्लाज्म में उनके मोनोफॉस्फेट के रूप में पाए जाते हैं जो ट्राइफॉस्फेट में सक्रिय रहते है। यह DATP, DGTP, DTTP और DCTP ATP का उपयोग करते हैं। यह प्रक्रिया एनजाइम फॉस्फोराइलेस की उपस्थिति में होती हैं जिसे न्यूक्लियोटाइड्स की सक्रियता कहा जाता है।

DNA के द्वारा अनुवांशिक गुणों का आदान-प्रदान एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में होता रहता है एवं इसके द्वारा ही आने वाली पीढ़ियों मे अनुवांशिकता पनपती रहती है। DNA की मदद से ही संरचनाओं को के विषय मे जानकारी एवं उनकी पीढ़ियों के बारे  जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

इसके द्वारा यह पता लगाया जा सकता है कि वह किसके वंशज है एवं अन्य कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। यह अनु एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते है जिसके साथ उनकी अनुवांशिक संरचनाओं की जानकारी प्राप्त करने में मदद होती है।

  • DNA की संरचना का निर्माण 1953 में जेम्स वॉटसन और फ्रैंक क्रिक के द्वारा एक्स रे क्रिस्टलोग्राफिक अध्ययनों के आधार पर किया गया था।
  •  मौरिस विल्किंस और रोजालिंड फ्रैंकलिन द्वारा इसमें संसोधन करने के बाद पुनः प्रदान किया गया था।

Leave a Comment