NCR Full Form In Hindi-एनसीआर क्या है?

NCR का (Full Form) पूरा नाम “National Capital Region” होता है जिसका हिंदी में नाम “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र” होता है। सामान्य शब्दों में कहे तो वह क्षेत्र जो दिल्ली राजधानी से लगे हुए है national capital region के दायरे में गिने जाते है।

NCR Full Form क्या है?

एनसीआर (NCR) की सीमाओं निर्धारण “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नियोजन बोर्ड” द्वारा किया जाता है  साथ ही बोर्ड के द्वारा इस क्षेत्र के विकास लिए योजनाओं का निर्माण किया जाता है एवं विकास कार्य किये जाते है। यह क्षेत्र राजधानी दिल्ली से जुड़ा हुआ है जिसे सरकार द्वारा विकास हेतु दिल्ली से जोड़कर विकास कार्य किये जा रहे है।

इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि दिल्ली राजधानी से सभी क्षेत्रों का विकास NCR क्षेत्र के अधीन हो सके। NCR एक तरह से सयुक्त नाम है जिसे दिल्ली के आसपास के जिलों को जोड़कर बनाया गया है। NCR के अनुरूप देश की जनसंख्या का वह भाग सम्मिलित किया गया है जो शिक्षा और आर्थिक रूप से मजबूत है।

इन सभी नागरिकों का देश के केंद्रीय क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है जिनकी अनुमानित जनसंख्या 4.70 करोड़ से अधिक है। इसमें हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के उन जिलों को जोड़ा गया है जो दिल्ली से लगे है। भारतीय संविधान में दिल्ली सरकार के चारो ओर विकास के लिए ही NCR का निर्माण किया गया।

  • उत्तरप्रदेश के शहर : उत्तरप्रदेश राज्य में NCR के अंतर्गत आने वाले शहरों  मेरठ(Meruth), गाजियाबाद(Ghaziabad), गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामिलि और मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) को सम्मिलित किया गया है।
  •  हरियाणा के शहर: हरियाणा राज्य में NCR के अंतर्गत आने वाले शहरों में फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, भिवानी,जींद और करनाल आदि जिलों को सम्मिलित किया गया है।
  • राजस्थान के शहर:  राजस्थान राज्य के दो जिलों  भरतपुर और अलवर  को एनसीआर में समिल्लित किया गया है।

Leave a Comment