E-Rupi क्या है? e-RUPI के फायदे क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल E-Rupi पर आधारित है। इस आर्टिकल में हम आपको E-Rupi क्या है, ये कैसे काम करता है और इसके फायदे क्या हैं? इससे संबंधित जानकारी देंगे।

E-Rupi क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए E-Rupi नामक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म को लॉन्च कर दिया है। E-Rupi एक कैशलेस एवं कॉन्टैक्टलेस डिजिटल प्लेटफॉर्म है इसे खासतौर पर वर्तमान स्थिति कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है ताकि जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। इसे National payment Corporation of India के यूपीआई प्लेटफार्म पर विकसित किया गया है। E-Rupi को वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आपसी सहयोग द्वारा विकसित हुआ है।

E-Rupi कैसे काम करता है?

यह QR Code तथा Sms string के माध्यम से ई-वाउचर के रूप में उम्मीदवार के मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा। यह एक डिजिटल पेमेंट के रूप में कार्य करेगा। इसकी खास बात यह है कि यह डिजिटल पेमेंट ऐप, डेबिट या क्रेडिट कार्ड एवं नेट बैंकिंग के बिना भी Redeem किया जा सकता है। E- Rupi स्पॉन्सर बेनिफिशियरी और सर्विस प्रोवाइडर को बिना किसी फिजिकल कांटेक्ट के डिजिटली रूप से कनेक्ट करता है।

E-Rupi का प्रयोग कहां किया जा सकता है?

हाल ही में लॉन्च किया गया E-RUPI ई वाउचर का प्रयोग मात्र और बाल कल्याण योजना के अनुसार, पोषण संबंधी सेवा, टीबी संबंधित कार्यक्रम, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मण भारत जन आरोग्य योजना आदि के संदर्भ में दवाई तथा उपचार उपलब्ध कराना है। उर्वरक सब्सिडी संबंधी योजनाओं आधार पर सेवाएं प्रदान करने के लिए इस ई- वाउचर का उपयोग किया जा सकता है। ‌

E-Rupi का प्रयोग केवल भारत सरकार के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं के लिए ही नहीं किया जाएगा बल्कि निजी कंपनियां तथा संस्थाएं भी अपने स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों एवं कर्मचारियों को दवाएं तथा निदान संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं।

E- Rupi के क्या फायदे हैं?

प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए गए E-Rupi का उद्देश्य भारत को डिजिटल रूप से हर क्षेत्र में विकसित करना है तथा डिजिटल पेमेंट को सरल बनाना है।  आईए अब आपको E-Rupi के फायदे बताते हैं-:

  • E-Rupi का सबसे पहला फायदा है कि इसका प्रयोग डिजिटल पेमेंट ऐप, नेट बैंकिंग डेबिट कार्ड आदि के बिना भी उपयोगकर्ता अपनी राशि को Redeem कर सकता है।
  • E-Rupi का दूसरा फायदा है कि इसके द्वारा स्पोंसर, सर्विस प्रोवाइडर और लाभार्थी को फिजिकल कनेक्शन के बिना डिजिटली रूप से कनेक्ट किया जाता है।
  • E-Rupi का तीसरा फायदा है कि इसमेें बिना किसी हस्तक्षेप के सर्विस प्रोवाइडर को उसकी राशि लेन-देन के पश्चात ट्रांसफर कर दी जाती है।
  • E-Rupi का चौथा फायदा है कि यह कल्याणकारी सेवाओं में होने वाली जालसाजी एवं धोखाधड़ी पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हो सकती है।

इस आर्टिकल में हमने आपको प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लॉन्च किया गया E-Rupi डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के बारे में बताया जिसमें हमने आपको E-Rupi क्या है, ये कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं? आदि के बारे में जानकारी दी। उम्मीद है आपको इस नए डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। 

Leave a Comment