Ncb full form in Hindi

क्या आपको पता है की NCB Full Form, NCB का पूरा नाम क्या है? Narcotics Control Bureau हिंदी में इसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कहते है। यह भारत की ख़ुफ़िया एजेंसी है। जो अपने कार्य ख़ुफ़िया तरीके से करती है। इस कंट्रोल ब्यूरो की स्थापना 17 मार्च 1986 में की गयी थी। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है।इसका उद्देश्य देश में नशीली पदार्थों की तस्करी को रोकना जैसे ड्रग्स, कोकेन आदि पदार्थों के अवैध इस्तेमाल को रोकना है। अवैध यातायात के खिलाफ क़ानूनों की स्थापना करना एवं  कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी NCB के द्वारा किया जाता है।

NCB Full form-NCB क्या है ?

दिल्ली में स्थित इस ब्यूरो की क्षेत्र इकाइयाँ एवं कार्यालयों को अलग अलग Zone में बाँटा गया हैं। जिसमे मुम्बई, इंदौर, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, जोधपुर, चंडीगढ़, जम्मू, अहमदाबाद, बंगलोर और पटना आदि शामिल है।

NCB की स्थापना:

सन 1986 में स्थापित NCB का कार्य कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं प्रशिक्षण देना है। यह सीमा सुरक्षा बलों की सहायता करने के साथ officers की भर्ती भी किया करती है। इस संगठन में अधिकारियों को प्रत्यक्ष Feeder Grade से लिया जाता है या फिर Indian Revenue Service, Indian Police Service. या फिर Paramilitary Forces के अधिकारियों को चुना जाता है। इसका सीधा संबंध गृह मंत्रालय से है जिसे ‘The Narcotics Drugs and Psychotropic Substance Act,1985’ के संचालन के लिए जिम्मेदार हैं। NCB देश में होने वाले नशीली पदार्थ या ड्रग्स का आयात निर्यात पे कार्यवाही करता है इसके साथ ही ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और PIT 1988 एक्ट इन सभी एक्ट के तहत NCB कार्य करता है और इन सभी एक्ट की रूपरेखा भी रखता है।

एनसीबी का कार्य

NCB (Narcotics control bureau) के गठन का मुख्य उद्देश्य देश मे अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली नशीली पदार्थों की तस्करी को रोकना, मादक पदार्थों के व्यापारिक कार्य पर रोक लगाना होता है। इसके अलावा भी Narcotics control bureau के द्वारा सीमा शुल्क लेने का कार्य, CBI जांच, केंद्रीय आर्थिक ख़ुफ़िया bureau और एवं अन्य ख़ुफ़िया agencies के साथ कार्य करने एवं उनकी सहायता करने का कार्य किया जाता है। यह सीमा सुरक्षा, केंद्रीय उत्पादों पर GST शुल्क/ केंद्रीय शुल्क का भी कार्य करती है। राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली सभी खुफिया कार्यो और क़ानूनो को उचित रूप से कार्यरत रखने का जिम्मा NCB के द्वारा पूर्ण किया जाता है।

इस संगठन में अधिकारियों का चुनाव करने की प्रक्रिया सीधी भर्ती के द्वारा की जाती है। संगठन में अन्य प्रकार से भर्ती के लिए  अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, या अर्धसैनिक बलों से चुनाव किया जाता है।

  • NCB के महानिदेशक राकेश अस्थाना है जो कि एक IPS Officer है एवं NCB के उप-महानिदेशक आर.एन. श्रीवास्तव है। यह एक सरकारी संस्था है जिसमे 8000 officers कार्य करते है।

Leave a Comment