NDRF Full Form in Hindi-एनडीआरएफ क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल NDRF Full Form है। इस आर्टिकल में हम आपको NDRF से संबंधित सभी जानकारी देंगे।

NDRF Full Form क्या है?

NDRF Full Form National Disaster Response Force है। NDRF का हिंदी अर्थ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल है।

NDRF क्या है?

एनडीआरएफ एक ऐसा संगठन है जो देश में आई प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, भूकंप, भूस्खलन आदि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बचाने हेतु तथा प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित क्षेत्र में लाने के लिए बनाया गया है। एनडीआरएफ का गठन सन् 2005 में भारत सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन की दिशा में किया गया है।

यह  अधिकारियों का एक संगठन होता है जिसे बटालियन कहते हैं जिसके अंतर्गत 1149 जवान शामिल होते हैं। एनडीआरएफ के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभाग से जवान शामिल होते हैं जैसे electrician, dog squad, engineering, technicians, medical और paramedics है। इन जवानों को टीम में शामिल करने के बाद आपदा प्रबंधन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

देश के अलग-अलग हिस्सों में 12 बटालियन समूह आपदा संकट के दौरान रेस्क्यू हेतु तैनात रहते हैं। एनडीआरफ के अंतर्गत तीन बीएसएफ जवान, तीन सीआईएसएफ जवान , दो इंडियन तिब्बतन बॉर्डर पुलिस जवान, दो सशस्त्र सीमा बल जवान, दो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आदि शामिल होते हैं।

NDRF के लिए प्रवेश कैसे करें?

यदि आप एनडीआरएफ में प्रवेश करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बीएसएफ, सीआईएसएफ सशस्त्र सीमा बल, इंडियन तिब्बतन बॉर्डर पुलिस, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स आदि जैसी फोर्सेज में से एक में दाखिल होना होगा इसके बाद आपको अपने द्वारा चयनित बल में 4 से 5 साल की सेवा प्रदान करनी होगी इसके बाद आप एनडीआरएफ बटालियन समूह के लिए आवेदन कर पाएंगे तथा एनडीआरफ बटालियन समूह के लिए दी जाने वाली ट्रेनिंग को पूर्ण करने के पश्चात कि आप एनडीआरएफ टीम के साथी बन सकेंगे।

NDRF के कार्य क्या है?

एनडीआरएफ भारत सरकार द्वारा गठित एक ऐसे संगठन है जो प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता हेतु राहत कार्य का संचालन करते हैं तथा लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित क्षेत्र में लाने का प्रबंध करते हैं। एनडीआरएफ के मुख्य कार्य निम्नलिखित है-:

  • एनडीआरएफ को सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्र में जल्द से जल्द हवाई जहाज की सहायता से भेजा जाता है।
  • यदि बाढ़ आती है तो एनडीआरएफ की टीम हेलीकॉप्टर द्वारा सीढ़ी की सहायता से उन लोगों को बाढ़ क्षेत्र से निकालकर राहत कार्य शिविर में ले जाती है। इसी तरह बाढ़ मैं फंसे शवों को निकालना भी एनडीआरफ टीम का काम होता है।
  • आपदा से प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में रखा जाता है जहां पर एनडीआरफ टीम द्वारा उन्हें खाना, पानी एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है।
  • एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आपदा में फंसे सभी लोगों को तथा शवों को प्रभावित क्षेत्र से निकालती है।
  • एनडीआरएफ की टीम प्रभावित क्षेत्र की सरकार को सूचना देती है।
  • स्थिति के ठीक हो जाने तक लोगों को राहत शिविरों में ही रखा जाता है तथा एनडीआरएफ टीम द्वारा उन्हें हर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

इस आर्टिकल में हमने आपको NDRF से संबंधित सभी जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।


Leave a Comment