SSC CGL Full form in Hindi-एसएससी सीजीएल क्या है?

आज हम आपको  Ssc Cgl Full form, Ssc Cgl Exam क्या होता है? Ssc Cgl Exam के लिए क्या योग्यता होती है? Ssc Cgl Apply online कैसे करें? इन सबकी जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान करेंगे।

Ssc Cgl Full form क्या है?

Ssc Full form ‘Staff Selection Commission’ है।

Cgl Full form ‘Combined Graduate Level है।

Ssc Full form in Hindi “कर्मचारी चयन आयोग” है।

Cgl Full form in Hindi “संयुक्त स्नातक स्तर” है।

Ssc Cgl Exam क्या होता है?

हर वर्ष कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection commission) के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा (Combined Graduate Level Exam)  का आयोजन किया जाता है।  इस परीक्षा को केवल ग्रेजुएट विद्यार्थी ही दे सकते हैं। यह भर्तियां भारत सरकार के विभिन्न विभागों, मंत्रालयों आदि में मौजूद खाली पदों पर की जाती है। यह पद ग्रुप B (Non- Technical) व ग्रुप C (Non- Gazetted) से संबंधित होते हैं।

Ssc Cgl Exam के लिए कौन-कौन सी योग्यता होनी चाहिए?

  • उम्मीदवार के पास स्नातक स्तर (Graduate Level) की डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के अंतर्गत होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। 

Ssc Cgl Exam के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

Ssc Cgl Exam के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है-:

  • विभिन्न पद हेतु विशेष प्रमाण पत्र ( यदि मांग की गई) होने चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो आदि का होना आवश्यक है।
  • बैंक अकाउंट संबंधी दस्तावेज होने आवश्यक है।

Ssc Cgl Exam के लिए Online Registration कैसे करते हैं?

Ssc Cgl Exam के लिए आप निम्नलिखित प्रकार से Online Registration कर सकते हैं-:  

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार को Ssc की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘ Registration Now’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब कम्प्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फार्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सभी जानकारी जैसे उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, घर का पता आदि को ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • इसके बाद सभी संबंधित दस्तावेजों को अपलोड करे और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन नंबर और एक पासवर्ड मिलेगा जिसे वह नोट कर ले और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
  • इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग-इन करना होगा एवं अपनी शैक्षिक जानकारी, एग्जाम सेंटर और पता भरना होगा।
  • इसके पश्चात आखिर में फीस पेमेंट करके ‘अंतिम विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

Leave a Comment