USSR Full Form in Hindi-यूएसएसर क्या है?

USSR Full Form पूरा नाम “Union of Soviet Socialist Republics” है जिसको हिंदी में हम “सोवियत संघ समाजवादी गणराज्य” कहते है। इसे आमतौर पर सोवियत संघ के रूप में जाना जाता है। यह अस्तित्व में दुनिया का पहला और सबसे बड़ा कम्युनिस्ट राज्य था। सोवियत संघ को औपचारिक रूप से सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ कहा जाता था।

यह यूरेशिया (यूरोप और एशिया से मिलकर नामित महाद्वीप का भूखंड) के बड़े भूभाग पर फैला हुआ एक देश था जिसका अस्तित्व 1922 से 1991 तक माना जाता है। स्थापना के बाद से यह देश सन 1990 तक साम्यवादी पार्टी के द्वारा शासित किया गया था जिसमें 15 स्वशासित गणतंत्रों का संघ था।

USSR Full Form Kya hai?

इस देश की Economy एवं प्रशासन पर मुख्य रूप से केंद्रीय सरकार का नियंत्रण रहा करता था। USSR का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र रूस था जिस कारण से सम्पूर्ण देश (USSR ) में रूसीकरण देखने मिलता है। इसके अलावा रूस में सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र रहा था। 

USSR की स्थापना

USSR की स्थापना सन् 1917 में की गई थी जिस दौरान अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व बोल्शेविक ने व्लादिमीर लेनिन की अगुवाई में किया था। इसके बाद सन 1991 के समय तक एक- एक करके अपने गणराज्यों के द्वारा अपनी आजाद करने की घोषणा कर दी गई। इस आजादी की घोषणा के बाद आधिकारिक रूप से सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ को भंग किया गया।

रूस की अधिकारिक भाषा शुरुआत से रूसी रही थी हालांकि USSR की सभी 15 गणराज्यों में रूसी भाषा के अलावा भी अन्य बोलियां बोली जाती रही थी। सोवियत संघ का सांस्कृतिक रूप से विविध था लेकिन यह एक नास्तिक समाज के रूप में रहा था जहां धर्म अज्ञानता बुराई एवं पिछड़ेपन को अधिक बल दिया गया था। 

USSR क्या है?

Union of Soviet Socialist Republics उत्तरी Eurasia का पूर्व देश रहा था जिसकी तटीय रेखाएं बाल्टिक-काला सागर और अंटार्कटिक एवं प्रशांत महासागर तक फैली हुई थी। यह दुनिया के सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देशो में गिना जाता था जिसका क्षेत्रफल 22,402,200 वर्ग किलोमीटर तक था।

यह देश कुल 15 सोवियत संघो का यूनियन था जिसके 15 सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (SSR); आर्मेनिया, अज़रबैजान, बेलोरूस, एस्टोनिया, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, मोल्दोवा (अब मोल्दोवा), रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान आदि थे।

Leave a Comment