Nepal ki Rajdhani kya Hai | नेपाल की राजधानी

विश्व में कई ऐसे खूबसूरत देश है, जो हमें मुख्य पर्यटन, स्थल संपदा और खूबसूरती के बारे में जानकारी देते हैं ऐसे में आज हम आपको Nepal ki Rajdhani के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

Nepal ki Rajdhani क्या है? ( Capital of Nepal)

नेपाल एक बहुत ही खूबसूरत देश है, जो हिमालय के पास बसा हुआ है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है जिसके चारों ओर पहाड़ियां स्थित है, जहां प्रतिवर्ष हजारों लाखों लोग आकर भ्रमण करते हैं।

काठमांडू का विस्तृत नामकरण

काठमांडू को नेपाल का सबसे खूबसूरत शहर माना जाता है जिसे पहले “मंजू पाटन” के नाम से जाना जाता था। इस शहर का निर्माण राजा लक्ष्मीना सिंह ने 1596 में किया था, जहां एक मुख्य मंदिर के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था।

काठमांडू शहर का अर्थ

इस शहर का नाम एक मंदिर के नाम पर रखा गया है जहां काठमांडू का अर्थ होता है “लकड़ी का मंदिर”। एक मान्यता के अनुसार यहां स्थित मंदिर पूर्व में लकड़ी के होते थे जहां पर पंडित और साधु संत ठहरा करते थे। परंतु बाद में इसके नाम को परिवर्तित करके काठमांडू रख दिया गया था।

नेपाल एवं काठमांडू का क्षेत्रफल

नेपाल एक छोटे देश के रूप में जाना जाता है जहां इसका क्षेत्रफल लगभग 147516 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या 29721949 है। इसके अलावा नेपाल में ज्यादातर हिंदू धर्म के मानने वाले लोग हैं।

इसके अतिरिक्त काठमांडू का क्षेत्रफल 50.8 वर्ग किलोमीटर है, जो समुद्र तल से लगभग 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

सऊदी अरब की राजधानी

काठमांडू शहर के मुख्य दर्शनीय स्थल

काठमांडू नेपाल का सबसे व्यस्ततम शहर है जहां पर कई सारे दर्शनीय स्थल हैं जिन्हें देखने प्रतिवर्ष हजारों लोग यहां पहुंचते हैं।

  1. पशुपतिनाथ मंदिरकाठमांडू का यह प्राचीनतम मंदिरों में से एक मंदिर है जिसकी स्थापना 15 वी शताब्दी में किया गया था। यह मंदिर पूर्ण रूप से भगवान शंकर को समर्पित होकर बनाया गया है जहां भगवान शंकर को पशुपतिनाथ के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर काठमांडू से कम से कम 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो बागमती नदी के किनारे बना हुआ है। इस परिसर में कई सारे शिवलिंग स्थित है।
  2. स्वयंभूनाथ स्तूपयह मुख्य स्तूप भी काठमांडू शहर में स्थित है। यह स्तूप बौद्ध स्तूप में से एक माना जाता है जो लगभग 2000 साल पहले बनाया गया था। एक मान्यता यह भी है कि यह स्तूप स्वयं ही निर्मित हो गया था। अगर इस स्तूप में ऊपरी हिस्से पर जाते हैं, तो वहां से घाटी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
  3. जीवित देवी कुमारी मंदिरयह मंदिर भी काठमांडू में स्थित है जिसमें एक जीवित कुमारी लड़की की पूजा की जाती है। इस मंदिर में देवी तालेजू के अवतार होने की बात की जाती है।
  4. महाकाल मंदिरकाठमांडू में मुख्य रूप से महाकाल मंदिर भी स्थित है जहां पर ज्यादातर हिंदू और बौद्ध धर्म के मानने वाले लोग जाते हैं और इस मंदिर की मान्यता भी पूरी होती है।

नेपाल के मुख्य त्यौहार

नेपाल में कई प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें मुख्य रुप से बुद्ध जयंती, जानई पूर्णिमा,तीज, गाड़ी दत्रा मुख्य हैं जिसे पूरे नेपालवासी जोर-शोर के साथ मनाते हैं।

Leave a Comment