PET Full Form in Hindi-पीईटी क्या है?

आज का हमारा आर्टिकल PET Full Form है। इस आर्टिकल में हम आपको PET से संबंधित सभी जानकारी देंगे।

PET Full Form क्या है?

PET Full Form “Physical Endurance Test” है। PET का हिंदी अर्थ शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण है।

Physical Endurance Test ( PET) क्या है?

यह टेस्ट भारत सरकार द्वारा विभिन्न सैन्य पद एवं पुलिस विभाग जैसे – सीआरपीएफ, बीएफएस, आर्मी, असम राइफल्स, एसएसबी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ,एनआईए, एसएसएफ के अंतर्गत शामिल पदों पर भर्ती हेतु उम्मीदवारों का शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण किया जाता है। इस टेस्ट के तहत उम्मीदवार की किसी भी परिस्थिति में जोखिम को सहने की शारीरिक शक्ति का आंकलन किया जाता है।

Physical Endurance Test के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

प्रतिभागियों को PET हेतु निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा-:

  • सामान्य वर्ग पुरूष प्रतिभागी के लिए उसकी ऊंचाई 170 Cm और छाती की चौड़ाई 80 Cm होनी चाहिए।
  • गढ़वाल, हिमाचल, गोरखा, डोगरा, मराठों, कश्मीर घाटी, जम्मू-कश्मीर के लेह और लद्दाख भाग, सिक्किम तथा उत्तर पूर्वी राज्य आदि क्षेत्रों के पुरूष प्रतिभागियों के लिए उसकी ऊंचाई 165 Cm तथा छाती 80 Cm होनी चाहिए।
  • एससी और एसटी वर्ग के पुरूष प्रतिभागी के लिए उसकी ऊंचाई 162.5 Cm और छाती 77 Cm होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग महिला प्रतिभागी के लिए उसकी ऊंचाई 157 Cm होनी चाहिए।
  • गढ़वाल, हिमाचल, गोरखा, डोगरा, मराठों, कश्मीर घाटी, जम्मू-कश्मीर के लेह और लद्दाख भाग, सिक्किम तथा उत्तर पूर्वी राज्य आदि क्षेत्रों की महिमा प्रतिभागी के लिए उसकी ऊंचाई 155 Cm होनी चाहिए।
  • एससी और एसटी वर्ग की महिला प्रतिभागी की ऊंचाई 154 Cm होनी चाहिए।

Physical Endurance Test किस‌ आधार पर होता है?

PET को क्लियर करने के लिए प्रतिभागी को‌ निम्नलिखित राउंड को निर्धारित समय और नियम के अनुसार पूरा करना होगा-:

पुरूष प्रतिभागी के लिए PET Rules

  • पुरूष प्रतिभागी को 16 सेकेंड में 100 मीटर की दौड़ को पूरा करना होगा।
  • 6.5 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करना होगा।
  • पुरूष प्रतिभागी को Long Jump के लिए 3 मौके दिए जाएंगे जिसमें उसे 3.65 मीटर के दायरे को पूरा करना होगा।
  • High Jump के लिए पुरुष प्रतिभागी को 3 मौके दिए जाएंगे जिसमें उसे 1.2 मीटर के दायरे को पूरा करना होगा।
  • Shot put के लिए पुरुष प्रतिभागी को 3 मौके दिए जाएंगे जिसमें उसे 4.5 मीटर के दायरे को पूरा करना होगा।

महिला प्रतिभागी के लिए PET Rules

  • महिला प्रतिभागी को 18 सेकंड में 100 मीटर की दूरी को हासिल करना होगा।
  • इसके बाद 4 मिनट में 800 मीटर की दौड़ को पूरा करना होगा।
  • Long jump के लिए महिला प्रतिभागी को 3 मौके दिए जाएंगे जिसमें उसे 2.7 मीटर के दायरे को पूरा करना होगा।
  • High Jump के लिए महिला प्रतिभागी को 3 मौके दिए जाएंगे जिसमें 0.9 मीटर के दायरे को पूरा करना होगा।‌

Leave a Comment