UPHC Full Form in Hindi-यूपीएचसी क्या है?

UPHC Full Form “URBAN PRIMARY HEALTH CENTER” है। और हिंदी में इसे “शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र” कहते हैं। आज के समय में इसे UPHC के नाम से जानते हैं।

यह हेल्थ से जुड़ा हुआ एक ऐसा संगठन है जो शहर में रहने वाले गरीब लोगों की सेवा और स्वास्थ्य के लिए काम करता है। जो लोग ऑर्गेनाइजेशन के बारे में जानते हैं उन्हें UPHC के बारे में अच्छे से जानकारी होगी और जिन्होंने अभी तक इसके बारे में नहीं सुना है वह जानना चाहते हैं कि “UPHC full form” क्या होता है

UPHC का फुल फॉर्म क्या होता है-

आज इस लेख में हम यही बताएंगे की “UPHC क्या है और इसका उद्देश्य और महत्व क्या है। UPHC का पूरा नाम “urban primary health center” है। 

  • साल 2013 में पहली बार इस नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन (National Urban Health Mission) को शुरू किया गया था। जिसका उद्देश्य शहर में रहने वाले गरीब लोगो की सेवा करना है। ज्यादातर ऐसे गरीब लोग जो कि बस्तियों और झोपड़ियों में अपना गुजारा करते हैं खासकर यह सेवा उन्हीं के लिए शुरू हुई है। क्योंकि इन लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि यह एक अच्छे प्राइवेट बड़े-बड़े हॉस्पिटल्स में जाकर अपना इलाज करवा सके। जहां पर वह मुफ्त में अपना इलाज करवा सकें।
  • देश में निरंतर जनसंख्या बढ़ती ही जा रही है और इसी को देखते हुए  UPHC की सेवा शुरू की गई है।
  • UPHC की जनसंख्या 50 से 60 हजार की आबादी पर होता है।
  • बड़े-बड़े शहरों में 5 से 6 UPHC के लिए शहरी सामुदायिक केंद्र होता है।
  • 10 हजार आबादी वाले लोगों के लिए इस सहायक नर्सिंग ए एन एम उपलब्ध होती है।
  • UPHC के आकार, कार्य, एंबुलेंस देखभाल, सीमित कर्मचारियों, और बुनियादी ढांचे पर ध्यान केंद्रित करने के मामलो में पारंपरिक ग्रामीण में पीएचसी से थोड़ा अलग होता है।
  • जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक जारी किए गए है, और पूरे देश में लागू किए जा रहे हैं।

Read Also-PHC Full Form

UPHC का उद्देश्य

  • बस्तियों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को एक अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करना।
  • गर्भवती महिला का गर्भधारण से लेकर बच्चा होने तक उसकी पूरी देखभाल करना।
  • गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर टीकाकरण की जरूरत पड़ती है, जिसे UPHC  द्वारा प्रोसिड किया जाता है।
  • महिला हो या पुरुष हो दोनों को ही एक अच्छा उपचार देना इसके साथ-साथ एक अच्छी डाइट भी देना UPHC के द्वारा ही किया जाता है।
  • गर्भवती महिला को एक अच्छा और पौष्टिक भोजन के बारे में बताना।
  • गर्भवती महिलाओं को साफ सफाई के बारे में भी जानकारी देना।
  • गर्भवती माता का प्रसव सरकारी अस्पताल में करना ताकि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ रहें।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत एकीकृत प्रजनन, मातृ, नवजात, बच्चे और किशोर (RMNCH + A) स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सेवाएं प्रदान करना।
  • सेवा वितरण की निगरानी करना और गुणवत्ता में सुधार के लिए एक प्रक्रिया स्थापित करना।
  • सुनिश्चित रेफरल लिंक स्थापित करना।

सिद्धांत

  • देखभाल करने की गुणवत्ता के स्वीकार्य मानकों को प्राप्त करने और बनाए रखने के लिए संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना।
  • तकनीकी कौशल और आवश्यक व्यवहार के लिए सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षण देना।
  • सकारात्मक स्वास्थ्य परिणामो की ओर ले जाने वाली सेवाओं के उपयोग में वृद्धि करना।
  • UPHC के माध्यम से समुदाय को व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना।
  • ग्राहक संतुष्टि की पूर्ति व सेवा गारंटी को सुनिश्चित करना।
  • कर्मचारियों के लिए अनुकूल कार्य वातावरण बनाना।
  • निरंतर सुधार और ग्राहक पर फोकस करना।
  • देखभाल की लागत को कम करना।
  • आउटरीच सेवाएं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली का अभिन्न अंग है।
  • अपने मैनेजमेंट में समाज की भागीदारी कंफर्म करना।
  • UPHC कार्यक्रम के तहत प्रतिबद्ध सेवाओं के वितरण के अलावा निवारक और प्रोत्साहक देखभाल पर ध्यान केंद्रित करना।

निष्कर्ष-UPHC Full Form

UPHC की जानकारी के बारे में सबको मालूम होना बहुत ही जरूरी है और अगर किसी गरीब व्यक्तियों को इसके बारे में मालूम नहीं है तो उनको इसकी जानकारी दें क्योंकि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोग ज्यादातर पढ़े-लिखे नहीं होते हैं तो उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। और अगर यह जानकारी किसी को है तो इसके बारे में उन लोगों को जरूर बताया जाए, जिससे कि उनको UPHC का पूरा लाभ मिल सके। 

खासकर ऐसी महिलाएं जो प्रसव के दौरान बहुत ही परेशान रहती हैं उनको इसका फायदा जरूर दिलाएं। ताकि उनके बच्चे और मां को कोई परेशानी ना हो और समय पर वह अपने बच्चों का टीकाकरण करवा सकें।

तो दोस्तों, हम आशा करते हैं की यहां इस लेख में आपको हमने जो भी जानकारी दी वो आपको समझ आई होगी और UPHC क्या है इसके बारे में भी आप विस्तार से जान पाए होंगे। तो आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए ताकि उनको भी इस जानकरी से मदद मिल सके। अगर आपको इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या जानकारी चाहते हैं तो हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment